Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में राजमिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी दो साल पहले छोड़कर गई थी, मानसिक तनाव में रहता था

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव शहर के लोक नगर मोहल्ले में मंगलवार को एक राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय बच्चा उर्फ शिवलाल पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर प्रजापति के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर कोतवाली सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि शिवलाल पेशे से राजमिस्त्री था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। लगभग 13 वर्ष पहले उसकी शादी सविता से हुई थी। दंपति के एक बेटा और एक बेटी हैं। जानकारी के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले उसकी पत्नी सविता किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। इस घटना के बाद से परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। पत्नी के अलग रहने के कारण शिवलाल मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों ने बताया कि इसी तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया। परिवार के सदस्यों के अनुसार, मंगलवार को शिवलाल अपने घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के दो बच्चों में बेटी अपनी मां के साथ रहती है, जबकि बेटा दादा-दादी और अन्य परिजनों के साथ घर पर है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में ट्रेन में महिला की डिलीवरी:इस्लामपुर से कानपुर जा रही थी, रात साढ़े 12 बजे दिया बच्चे को जन्म
    Next Article
    मुंबई में ‘सुबेदार’ ट्रेलर लॉन्च इवेंट:अनिल कपूर बोले- घर में कोई मेरा फैन नहीं, ‘धमाल 4’ से बाहर रहने पर भी कसा तंज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment