Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में स्मार्ट मीटर से बढ़ा बिजली का बिल:उपभोक्ताओं ने DM कार्यालय पर प्रदर्शन कर शिकायत दर्ज कराई

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद बढ़े हुए बिलों से परेशान उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के दर्जनों लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिकायत दर्ज कराई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने बिलों की जांच और संशोधन की मांग की। डीएम कार्यालय पहुंचे एक उपभोक्ता ने बताया कि पहले नियमित बिल जमा करने के बावजूद एक कर्मचारी ने मीटर बदलने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे थे। पैसे न देने पर उनके स्मार्ट मीटर में कथित तौर पर गड़बड़ी कर दी गई, जिसके बाद हर महीने 4 से 6 हजार रुपये तक का बिल आने लगा। उन्होंने कहा कि पिछले छह-सात महीनों से लगातार अधिक बिल आ रहा है, जबकि बिजली खपत में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। वहीं उम्मीदनगर निवासी एक अन्य व्यक्ति, जो बैटरी रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ने बताया कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल 200 से 250 रुपये आता था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद यह बिल 2600 से 3500 रुपये तक पहुंच गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बिल जमा न कर पाने पर विभाग ने उनका बिजली कनेक्शन भी काट दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत लेकर अधिकारियों के पास जाने पर उनकी बात नहीं सुनी जाती और पूरा बकाया जमा करने का दबाव बनाया जाता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार लिखित शिकायतें दीं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर लापरवाही और उदासीनता का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अधिक बिल आने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के मौलाना जावेद का पाकिस्तान कनेक्शन!:जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े मौलाना का चाचा दिल्ली आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में
    Next Article
    जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:बस्ती में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की व्यवस्थाएं जांचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment