Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में स्ट्रॉबेरी, जरबेरा से किसान समृद्ध:उन्नत बागवानी मिशन से आय दोगुनी करने का लक्ष्य

    9 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सभी विकास खंडों में उन्नत एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों को आधुनिक और लाभकारी खेती की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बागवानी फसलों के क्षेत्र विस्तार, संरक्षित खेती, मशीनीकरण और मधुमक्खी पालन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना है। योजना के अंतर्गत नवीन रोपण कार्यक्रम में आम, अमरूद, करौंदा, बेल और विभिन्न मसाला फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को उन्नत किस्म की पौध, तकनीकी मार्गदर्शन और अनुदान की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पाली हाउस निर्माण के जरिए संरक्षित खेती को प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे प्रतिकूल मौसम से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और वर्ष भर उत्पादन संभव हो पाता है। किसानों ने इस योजना का लाभ उठाकर नवाचार की मिसाल पेश की है। विकास खंड बांगरमऊ के ग्राम गौरियाकलां निवासी कृषक मुनेन्द्र सिंह ने 46,000 स्ट्रॉबेरी पौधों का रोपण कर आधुनिक फल उत्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। उनकी यह पहल अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। इसी क्रम में, असोहा विकास खंड के ग्राम जबरेला की कृषक सुषमा रानी ने 4,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में जरबेरा पुष्प की खेती कर व्यावसायिक पुष्प उत्पादन का सफल प्रयोग किया है। वहीं, हसनगंज विकास खंड के ग्राम मोहन निवासी कृषक राज सिंह ने आम की 20 से अधिक प्रजातियों का रोपण कर विविधता आधारित बागवानी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिला उद्यान विभाग द्वारा किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता शिविर और तकनीकी परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बागवानी क्षेत्र में नवाचार और विविधीकरण से किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में ठोस प्रगति हो रही है, जिससे अधिक से अधिक किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर लाभ अर्जित कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मदनी बोले-क्या 20 करोड़ मुसलमानों को हिंदू बना दोगे?:RSS प्रमुख के बयान पर पलटवार कर कहा-नफरत की आग में झुलसेगा देश, मुसलमानों को मिटाने वाले खुद मिट गए
    Next Article
    परिवार अंदर, मकान कर दिया सील:अलीगढ़ नगर निगम के अफसरों ने 6 संपत्तियों पर की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment