Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवार अंदर, मकान कर दिया सील:अलीगढ़ नगर निगम के अफसरों ने 6 संपत्तियों पर की कार्रवाई

    11 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ नगर निगम के कर विभाग ने टारगेट पूरा करने के चक्कर में मानवीय संवेदनाओं को ही ताक पर रख दिया। मदार गेट, मानिक चौक और सराय बाबू इलाके में बुधवार को हुई सीलिंग की कार्रवाई के दौरान ऐसा मामला सामने आया। घर की ऊपरी मंजिल से परिवार और छोटे बच्चे हाथ जोड़कर दो दिन की मोहलत मांगते रहे, लेकिन निगम की टीम ने एक न सुनी। निगम की टीम ने मकान के मुख्य गेट पर सील लगा दी। ​खिड़की से झांकते हुए दर्द किया बयां ​मानिक चौक निवासी शशिबाला ने खिड़की से नीचे झांकते हुए अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि घरेलू परेशानियों के चलते वे 4-5 साल से गृहकर जमा नहीं कर पाए थे। बुधवार को नगर निगम की टीम सील लगाने पहुंच गई। उनका कहना है कि परिवार के लोगों ने अफसरों के सामने हाथ–पैर जोड़े, लेकिन वह नहीं माने। नहीं दिया दो दिन का भी समय शशिबाला ने निगम के अफसरों से कहा कि चाहे कहीं से कर्ज लेना पड़े वह पूरा टैक्स भर देंगे। इसके लिए बस दो दिन का समय दे दें। घर में छोटे बच्चों और महिलाओं के फंसे होने का हवाला भी दिया गया, लेकिन मार्च क्लोजिंग के दबाव में अधिकारियों का दिल नहीं पसीजा। अफसरों ने पहले परिवार को नीचे आने को कहा। जब वे नहीं उतरे तो मुख्य द्वार को बाहर से सील कर दिया। 6 संपत्तियों पर हुई कार्रवाई ​नगर निगम का संपत्तियों पर 12.69 लाख रुपए का गृहकर और जलकर बकाया है। कार्रवाई की जद में आए बकायेदारों में मदार गेट निवासी वसीरुद्दीन पर 3.85 लाख, ओम प्रकाश पर 3.76 लाख, मालती देवी पर 1.91 लाख, चितरंजन पर 1.17 लाख और राम किशन व बीना पर एक-एक लाख रुपए का टैक्स बकाया है। कर अधीक्षक आरके कमल प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंचे और छह संपत्तियों को सील कर दिया। ​न नोटिस दिया, न तकादा किया ​पीड़ित परिवार का आरोप है कि निगम ने अचानक आकर कार्रवाई की है। पहले कभी कोई नोटिस या चेतावनी नहीं दी गई। अब परिवार के सदस्य फोन के जरिए रिश्तेदारों से मदद मांग रहे हैं ताकि पैसों का इंतजाम कर सील खुलवाई जा सके। पहले दिए गए थे नोटिस इस संबंध में कर निर्धारण अधिकारी आशीष कुमार सेठ का कहना है कि बकायेदारों को पहले नोटिस जारी किए गए थे। चूंकि वे भुगतान करने में विफल रहे, इसलिए सीलिंग की कार्रवाई की गई है। शहर में हर दिन पांच संपत्तियों को सील करने का लक्ष्य रखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में स्ट्रॉबेरी, जरबेरा से किसान समृद्ध:उन्नत बागवानी मिशन से आय दोगुनी करने का लक्ष्य
    Next Article
    रमजान शुरू होते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक:ड्राई फ्रूट-सेवईं की खरीदारी तेज, मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिस तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment