Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत:अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पुलिस जांच में जुटी

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर चौराहे से लगभग 50 मीटर आगे हुई। अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय नरेश (पुत्र दुर्गा प्रसाद, निवासी ग्राम करिया खेड़ा मजरा शेखपुर नरी) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार देर रात हुआ। नरेश प्रतिदिन की तरह अपना ई-रिक्शा चलाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार सुबह लगभग 11 बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि नरेश मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर गहरा संकट आ गया है। पड़ोसियों के मुताबिक, नरेश मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वह कई वर्षों से ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं, जिनका अब एकमात्र सहारा छिन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:मां पड़ोस में गई थीं, बेटा घर पर अकेला था
    Next Article
    संभल विवादित स्थल: ASI रंगाई-पुताई की अनुमति नहीं देगा:अधिवक्ता विष्णु शर्मा बोले- सुप्रीम कोर्ट से कार्यवाही पर रोक, मस्जिद कमेटी ने रमजान का हवाला दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment