Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 68 लाख की ठगी:हापुड़ में मुनाफे का लालच दिया, सोशल मीडिया से फंसाया

    11 hours ago

    2

    0

    हापुड़। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 68 लाख रुपये की साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धौलाना थाना क्षेत्र के ताज एंक्लेव खिचरा निवासी अतहर अंसारी को कुछ समय पहले एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताते हुए निवेश के जरिए भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद ठगों ने उन्हें “डी-14 स्टॉक वेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट” नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। विभिन्न खातों में ट्रांसफर ग्रुप में मौजूद एडमिन और अन्य सदस्य लगातार निवेश से मोटा फायदा होने के फर्जी स्क्रीनशॉट और संदेश साझा करते रहे। इससे अतहर अंसारी का भरोसा बढ़ता गया और उन्होंने अलग-अलग चरणों में कुल 68 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तो उसे टालमटोल किया गया। बाद में अचानक ग्रुप बंद कर दिया गया और सभी संपर्क नंबर भी बंद हो गए, जिससे उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने तत्काल SP से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी साइबर क्राइम पटनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में पेड़ से टकराई कार, 2 की मौत:एक की हालत गंभीर, हरदोई से लौट रहे थे तीनों
    Next Article
    उन्नाव में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत:परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, अंतिम संस्कार से इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment