Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में शिव शोभा यात्रा अनुमति पर विवाद:आयोजकों ने कहा, 43 साल से नहीं ली इजाजत; प्रशासन ने मांगी

    19 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में परंपरागत शिव शोभा यात्रा की अनुमति को लेकर आयोजक समिति और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है। समिति का कहना है कि यह आयोजन पिछले 43 वर्षों से बिना औपचारिक अनुमति के होता आया है, जबकि इस बार प्रशासन नई प्रक्रिया अपनाने पर जोर दे रहा है। आयोजन समिति के मुख्य वक्ता ने बताया कि यह 43वीं शोभा यात्रा है, जिसमें पूरे जिले से लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से यह आयोजन परंपरागत रूप से होता आया है और कभी औपचारिक अनुमति की आवश्यकता नहीं पड़ी। वक्ता ने आरोप लगाया कि इस बार प्रशासन की ओर से अनुमति लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। समिति के अनुसार, 11 तारीख को सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट ने अनुमति लेने को कहा था। इसके बाद समिति के सह-संयोजक अरुण प्रकाश चौहान, मुन्ना सिंह और विनोद शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने लिखा कि पूर्व में कभी अनुमति की ऐसी प्रक्रिया नहीं रही है और नई प्रक्रिया थोपना उचित नहीं है। समिति ने नगर की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। वक्ता ने कहा कि शहर में जगह-जगह गड्ढे और अव्यवस्थित विद्युत तार शोभा यात्रा के दौरान खतरा पैदा करते हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्षों से इन गड्ढों को भरवाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त, समिति ने 14 तारीख की रात को लगाए जाने वाले डायवर्जन को समय पर लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि डायवर्जन रात 8 बजे से प्रभावी किया जाए, ताकि झांकियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समिति ने प्रशासन से यह भी मांग की कि अजगैन, हसनगंज, मोहान, बीघापुर और पुरवा सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले शिव भक्तों को रोका या परेशान न किया जाए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आवागमन में बाधा न डालने की भी अपील की गई। वक्ता ने स्पष्ट किया कि समिति कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करेगी,लेकिन परंपरागत धार्मिक आयोजन में अनावश्यक नई प्रक्रिया स्वीकार नहीं करेगी।फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश:लखीमपुर में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर
    Next Article
    गोरखपुर में 'शिव शक्ति' थीम पर भव्य फैशन शूट, VIDEO:भगवान शिव-मां काली का दिखा अवतार, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment