Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ठेला लगाने को लेकर मारपीट:7 दबंगो ने युवक को पीटा, मेडिकल कराने जा रहे PRD जवान पर किया हमला; दो घायल

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान चाट विक्रेता और बीच-बचाव करने आए एक पीआरडी जवान पर हमला किया गया, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार को मरहला चौराहा के पास हुई। आजाद नगर निवासी राम केश चाट और पानी बताशे का ठेला लगाते हैं। बताया जा रहा है कि उसी स्थान पर ठेला लगाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। रविवार को कुलदीप नामक युवक और उसके साथ 7 अज्ञात व्यक्तियों ने राम केश के साथ कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। पीआरडी जवान पर भी किया हमला मारपीट में राम केश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। जब राम केश को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था, तभी पीआरडी जवान धर्मेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने पीआरडी जवान के साथ भी अभद्रता करते हुए उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। पुलिस ने हालात काबू किए घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी दीपक यादव ने बताया कि मारपीट और सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकली:हजारों लोग हुए शामिल, 'ब्राह्मण एकता' के नारे गूंजे
    Next Article
    परशुराम जयंती पर 500 पौधे बांटे गए:बुलंदशहर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment