Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकली:हजारों लोग हुए शामिल, 'ब्राह्मण एकता' के नारे गूंजे

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान विप्र समाज के हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। उरई में शोभायात्रा ठडेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर सिटी सेंटर तक निकाली गई। वहीं कोंच नगर में रामकुंड मंदिर से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—मारकंडेश्वर तिराहा, रेलवे क्रॉसिंग, सागर चौकी, चांद कुआं, अमरचंद इंटर कॉलेज, पावर हाउस होते हुए बजरिया वार्ड स्कूल के रास्ते भगवान परशुराम मंदिर परिषद पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े और सजी-धजी पालकियों के साथ महापुरुषों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह विप्र समाज के लोगों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। चतुर्भुज मोटर्स की ओर से सबसे पहले श्रद्धालुओं के लिए सेवा शुरू की गई, जिसके बाद चांद कुआं, सागर चौकी और अमरचंद इंटर कॉलेज सहित कई स्थानों पर जलपान कराया गया। ब्राह्मण एकता जिंदाबाद के नारे लगे कार्यक्रम की शुरुआत रामकुंड पर भगवान परशुराम की विधिवत आरती के साथ हुई। यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर युवा वर्ग झूमता नजर आया और “जय जय परशुराम” व “ब्राह्मण एकता जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। समापन अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज को संगठित होकर अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। साथ ही निर्धन ब्राह्मण परिवारों के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता बताई गई। इस मौके पर विज्ञान सिरौठिया, बलराम तिवारी, ओम प्रकाश कौशिक, प्रतीक महंत, धर्मेंद्र बबेले, रंजन गोस्वामी, हरिओम उपाध्याय, आशीष पांडे, विनोद अग्निहोत्री, सर्व चरण बाजपेई, कृपा शंकर द्विवेदी, बच्चू महाराज, राहुल तिवारी कैलिया, राघवेंद्र तिवारी, राजेंद्र द्विवेदी, मृदुल दांतरे, नीरज उपाध्याय, दीपक तिवारी, देवाशीष उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और समाज के युवा व बुजुर्ग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्रा में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पत्नी के मायके जाने से नाराज था, मनाने गया, लेकिन बीवी नहीं लौटी
    Next Article
    उन्नाव में ठेला लगाने को लेकर मारपीट:7 दबंगो ने युवक को पीटा, मेडिकल कराने जा रहे PRD जवान पर किया हमला; दो घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment