Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में युवक पर फायरिंग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:मुंबई में साथ में बनाते थे रील्स, 3 साथियों संग पकड़ा गया

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव पुलिस ने एक युवक पर फायरिंग के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इस घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया था। बीते बुधवार को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना अचलगंज क्षेत्र के ग्राम घर्षिल पुरवा में 19 वर्षीय लवकुश यादव को चंदन निषाद ने गोली मार दी है। गोली लगने से लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि घायल लवकुश और मुख्य आरोपी चंदन पहले दोस्त थे। दोनों मुंबई में रहकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए रील बनाते थे। किसी व्यक्तिगत विवाद के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी। घायल के पिता रामकेश की तहरीर पर थाना अचलगंज में चंदन निषाद, फूलचंद निषाद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चंदन (22) पुत्र नन्हकी उर्फ रामकिशन निवासी घस्सिलपुरवा सहित उसके साथी फूलचंद्र (21), संजीत (19) और गोविंद (25) को बलाई घाट मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी चंदन की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी चंदन का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट व धमकी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भिंडी पोषक तत्वों का पावर हाउस:मधुमेह, हृदय रोग, पाचन और हड्डियों के लिए फायदेमंद, विटामिन के से भरपूर
    Next Article
    पीएम किसान की 22वीं किस्त आज जारी:अयोध्या के 3.89 लाख किसानों के खाते में आएगी राशि, होगा सजीव प्रसारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment