Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम किसान की 22वीं किस्त आज जारी:अयोध्या के 3.89 लाख किसानों के खाते में आएगी राशि, होगा सजीव प्रसारण

    5 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त आज जारी की जाएगी। इस योजना के तहत अयोध्या जनपद के लगभग 3 लाख 89 हजार किसानों के खातों में राशि भेजी जाएगी। प्रत्येक पात्र किसान को 2000 रुपये की किस्त सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्राप्त होगी। जिलाधिकारी ने इस संबंध में जनपद के सभी विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यक्रमों में किसानों को योजना का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा और उन्हें कृषि से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। उप कृषि निदेशक डॉ. पी. के. कनौजिया ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जिले में 112 स्थानों पर फार्मर रजिस्ट्री के विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के अतिरिक्त कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), कृषि विज्ञान केंद्र, साधन सहकारी समितियां, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिवालयों पर भी किसानों के लिए व्यवस्था की गई है। इन सभी केंद्रों पर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी देंगे, जिससे वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे असम के गुवाहाटी से एक कार्यक्रम के दौरान इस किस्त को जारी करेंगे। इसके तुरंत बाद किसानों के खातों में सीधे राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह योजना छोटे और मझोले किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे उन्हें बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि संबंधी जरूरतों पर खर्च करने में मदद मिलती है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। किसान अपनी फॉर्म रजिस्ट्री को भी अवश्य करा ले ताकि सरकार की जो भी किसानों के लिए योजनाएं हैं उसका लाभ ले सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में युवक पर फायरिंग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:मुंबई में साथ में बनाते थे रील्स, 3 साथियों संग पकड़ा गया
    Next Article
    डीएम ने किया 112 साल की अम्मा का सपना पूरा:मिली वृद्धावस्था पेंशन, डीएम कार्यालय पहुंची थीं, उम्र जानकर रह गए थे सभी दंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment