Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव पुलिस होली पर अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा:CO-SHO ने पैदल भ्रमण किया, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

    9 hours ago

    1

    0

    उन्नाव पुलिस प्रशासन होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में, सीओ सिटी विनी सिंह और इंस्पेक्टर कोतवाली सी.के. मिश्र ने पुलिस बल के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और पूर्व में विवादित रहे स्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर त्योहार के दौरान संभावित समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सुझावों पर चर्चा की। आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त फोर्स, पीएसी और मोबाइल पुलिस टीमों की व्यवस्था की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि भ्रामक सूचनाओं को फैलने से रोका जा सके। इंस्पेक्टर सी.के. मिश्र ने जानकारी दी कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ा दी गई है। शराब की दुकानों, रंग-गुलाल की अस्थायी दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नजर रखी जाएगी। हुड़दंग करने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी जायजा लिया और जहां आवश्यक पाया गया, वहां कैमरों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए भी विशेष योजना तैयार की गई है, ताकि जाम या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी-बेटी को धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप:रायबरेली में महिला ने राज्य महिला आयोग और SP से की शिकायत
    Next Article
    जालौन में आवारा कुत्तों ने 8 बकरियों को मारा:काशीराम कॉलोनी में पशुपालक को भारी नुकसान, इलाके में दहशत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment