Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव पुलिस SI भर्ती परीक्षा के लिए अलर्ट:रिजर्व पुलिस लाइन में अधिकारियों को दिए गए निर्देश

    15 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की एक विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। यह ब्रीफिंग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह की उपस्थिति में हुई। इस दौरान परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत रणनीति समझाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा की संवेदनशीलता पर जोर देते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत और चाक-चौबंद रखी जाए, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि, नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग की संभावना को खत्म किया जा सके। ब्रीफिंग में पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जमा न होने दें और संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच करें। इसके साथ ही, अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया। अधिकारियों को समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास अतिरिक्त सतर्कता बरतने और आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह भर्ती परीक्षा युवाओं के भविष्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसे पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और परीक्षा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में ट्रेलर से टकराई दूल्हे की कार:कुशीनगर से आई थी बारात, लोगों ने कार में फंसे दूल्हे को बाहर निकाला
    Next Article
    CHC के दो डॉक्टरों के खिलाफ गैर जमानती वारंट:3 युवकों से मारपीट मामले में कोर्ट ने आदेश दिया, 8 के खिलाफ जमानती वारंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment