Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में ट्रेलर से टकराई दूल्हे की कार:कुशीनगर से आई थी बारात, लोगों ने कार में फंसे दूल्हे को बाहर निकाला

    14 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। शादी समारोह से लौट रही दूल्हे की कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। कुशीनगर जिले के चौरा थाना क्षेत्र के नदवा बिशनपुरा गांव निवासी मंटू यादव की बारात देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार गांव गई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद, दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी थी। गुरुवार सुबह मंटू यादव अपने परिजनों के साथ कार से वापस गांव लौट रहे थे। तरकुलवा क्षेत्र में बंजरिया मोड़ और जामा मस्जिद के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया। कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार में फंसे दूल्हे मंटू यादव और अन्य यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में दूल्हे को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें लगीं। घायल दूल्हे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तरकुलवा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद दूल्हे की हालत खतरे से बाहर बताई गई है और परिजन उन्हें घर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरकुलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से कार के टकराने के कारण हुआ। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बार काउंसिल चुनाव में पहले दिन 73% वोटिंग:आज 2001 से 2010 तक के वकील डाल रहे हैं वोट, कल पूरा होगा मतदान
    Next Article
    उन्नाव पुलिस SI भर्ती परीक्षा के लिए अलर्ट:रिजर्व पुलिस लाइन में अधिकारियों को दिए गए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment