Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP आवास विकास परिषद का 4173 करोड़ का बजट पास:अयोध्या के लिए सबसे ज्यादा फंड; वाराणसी-मऊ में जमीन खरीद को मंजूरी

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की 275वीं बोर्ड बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पास किया गया। कुल बजट 4173.66 करोड़ रुपए का है। बजट में जमीन खरीद पर खास जोर दिया गया। इसमें नई आवासीय योजनाओं को भी प्राथमिकता दी गई। अयोध्या विकास पर विशेष फोकस रखा गया। भूमि अर्जन के लिए 1927.15 करोड़ रुपए तय किए गए। अयोध्या परियोजनाओं के लिए 1037.89 करोड़ रुपए रखे गए। संपत्ति बिक्री से होगी सबसे ज्यादा कमाई परिषद ने नए वित्तीय वर्ष में कुल 4173.65 करोड़ रुपए की आय का अनुमान लगाया है। इसमें सबसे ज्यादा 2004.66 करोड़ रुपए संपत्तियों की बिक्री से मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा डिपॉजिट कार्यों से 682.06 करोड़ रुपए की आय का अनुमान लगाया गया है। वहीं कुल 4048.65 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें निर्माण, विकास और अवस्थापना कार्यों पर 702.62 करोड़ रुपए डिपॉजिट कार्यों पर 750.27 करोड़ रुपए भूमि अर्जन पर 1927.15 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वाराणसी की जीटी रोड बाईपास योजना को हरी झंडी बोर्ड बैठक में एक अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वाराणसी की जीटी रोड बाईपास योजना को स्वीकृति मिली। यह भूमि विकास और गृहस्थान पूरक योजना से जुड़ा है। इसके लिए 4.6870 हेक्टेयर जमीन अर्जित की जाएगी। यह जमीन अप्रोच रोड के निर्माण के लिए जरूरी बताई गई है। काशीद्वार योजना में 3141 करोड़ से खरीदी जाएगी जमीन वाराणसी की काशीद्वार भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना के लिए 10 गांवों की जमीन आपसी समझौते से खरीदने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। इन गांवों में पिण्डरा, पिण्डराई, समोगरा, बहुतरा, कैथोली, पुरारघुनाथपुर, बसनी, चकइन्दर, जदूपुर और बेलवा शामिल हैं। परिषद के अनुसार इस योजना में जमीन खरीद पर करीब 3141 करोड़ रुपए खर्च होंगे। योजना का कुल क्षेत्रफल 374 हेक्टेयर है। पहले चरण में 270 हेक्टेयर भूमि पर परिषद अधिनियम 1965 की धारा-31(1) के तहत कार्रवाई को मंजूरी दी गई है। वन विभाग, मंदिर, मजार और अन्य निर्माण वाले हिस्सों को इससे बाहर रखा गया है। मऊ की योजना में 1391 करोड़ से होगी जमीन खरीद मऊ जिले की गोरखपुर मार्ग भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना के लिए भी पांच गांवों की जमीन खरीद को मंजूरी दी गई। सहरोज, रेवरीडीह, मोहम्मदपुर सहरोज, मेघई सहरोज और डाण्डीखास गांवों में जमीन खरीद पर करीब 1391 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कुल्फी खाने आए युवक से चेन स्नेचिंग:स्कूटी खड़ी करके किनारे खड़ा था, लूटेरों का पीछा किया लेकिन भाग निकले
    Next Article
    मेरठ में मंदबुद्धि नाबालिग से दुष्कर्म:9 माह की गर्भावस्था से खुलासा, मंडप मालिक-ठेकेदार गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment