Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP बोर्ड में पहले दिन हिंदी ने खिलाए चेहरे:बरेली में 92 हजार छात्रों ने दी परीक्षा, CCTV से निगरानी हुई

    15 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के पहले दिन आज बरेली समेत पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल रहा। जिले के 130 परीक्षा केंद्रों पर करीब 92 हजार परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर दिया। परीक्षा देकर निकले छात्रों के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आई। छात्रों का कहना था कि पेपर उम्मीद से ज्यादा आसान रहा और वही सवाल पूछे गए जो उन्होंने साल भर तैयार किए थे। 'आउट ऑफ सिलेबस' जैसा कुछ न होने से बच्चों का कॉन्फिडेंस अगले पेपरों के लिए बढ़ गया है। सुरक्षा का अभेद्य किला नकल रोकने के लिए प्रशासन ने इस बार 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है। बरेली को 7 जोन में बांटकर हर जोन पर एक मजिस्ट्रेट और कुल 129 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। डीआईओएस (DIOS) अजित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। कक्षों के साथ-साथ प्रश्नपत्रों के 'स्ट्रांग रूम' की भी डबल लेयर कैमरों से मॉनिटरिंग हो रही है, ताकि परिंदा भी पर न मार सके। हाईटेक कंट्रोल रूम से निगरानी बरेली क्षेत्रीय कार्यालय में बने हाईटेक कमांड कंट्रोल रूम से बरेली और मुरादाबाद मंडल के 9 जिलों की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। बोर्ड ऑफिस के सेक्रेटरी मुन्ने अली के अनुसार, हर जिले के लिए एक विशेष ऑपरेटर तैनात है जो कंप्यूटर स्क्रीन पर सेंटरों की रीयल-टाइम गतिविधियों को ट्रैक कर रहा है। गड़बड़ी करने वालों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी चूक पर केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ सीधी वैधानिक कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में करोड़ों की सड़क एक महीने में ही उखड़ी:जगह-जगह गड्ढे, अधिकारी बोले- नालियों की टूटी हालत ने किया नुकसान
    Next Article
    फिरोजाबाद में गणित परीक्षा से वंचित छात्र पहुंचे डीएम ऑफिस:केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल पर आरोप, छात्रों ने दोबारा परीक्षा कराने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment