Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में गणित परीक्षा से वंचित छात्र पहुंचे डीएम ऑफिस:केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल पर आरोप, छात्रों ने दोबारा परीक्षा कराने की मांग की

    13 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर के कई छात्र-छात्राएं मंगलवार को आयोजित गणित की परीक्षा देने से वंचित रह गए। छात्रों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के प्रिंसिपल ने उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। इस घटना के बाद बुधवार को प्रभावित छात्र-छात्राएं जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांग की। छात्रों के अनुसार, उन्हें परीक्षा के लिए आधार कार्ड लाने को कहा गया था। जब वे आधार कार्ड लेने गए और वापस लौटे, तब तक निर्धारित समय (10 बजे) से अधिक हो चुका था। इसके चलते उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया गया और उनकी महत्वपूर्ण गणित की परीक्षा छूट गई। छात्रों का कहना है कि गणित का पेपर उनके वार्षिक परिणाम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि उन्हें दोबारा परीक्षा का अवसर नहीं मिलता है, तो उनका शैक्षिक भविष्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पुनः परीक्षा आयोजित करने की मांग की है। शिकायत दर्ज कराने वाले छात्रों में आयुष जैन, शिवम राठौड़, छवि गुप्ता, आदित्य यादव, विमल राठौर, उमाकांत राजपूत, हर्ष रावत, नीतीश माथुर, विष्णु और ऋषभ यादव सहित अन्य शामिल थे। सभी ने एक स्वर में न्याय और दोबारा गणित की परीक्षा दिलाने की अपील की। छात्रों ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि मामले की तत्काल जांच की जाए और जिन छात्रों को परीक्षा से वंचित किया गया है, उन्हें जल्द से जल्द पुनः परीक्षा का अवसर प्रदान किया जाए। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाते हैं और छात्रों को कब तक राहत मिल पाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP बोर्ड में पहले दिन हिंदी ने खिलाए चेहरे:बरेली में 92 हजार छात्रों ने दी परीक्षा, CCTV से निगरानी हुई
    Next Article
    सुल्तानपुर में मालगाड़ी से टकराया ट्रैक्टर, उड़े परखच्चे:सवा घंटे बाधित रहा लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक, इंजन भी क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment