Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP के 10 जिलों में बारिश:MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में बर्फबारी, कश्मीर में एवलांच से 7 की मौत

    4 hours ago

    2

    0

    देश के अलग-अलग हिस्सों में बदलते मौसम का असर जनजीवन पर दिखाई दे रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है। मैदानी राज्यों राजस्थान और मध्यप्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है, जबकि उत्तरप्रदेश और हरियाणा में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश में सतना के चित्रकूट में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। चित्रकूट में रामनवमी का कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर समेत 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई। हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कई गाड़ियां बर्फ में दब गईं और 7 लोगों की जान चली गई। अगले दो दिन मौसम का हाल 29 मार्च- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की आशंका है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश की संभावना। 30 मार्च- पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL की शुरुआत आज से:बेंगलुरु में पहला मैच RCB vs SRH, हैदराबाद ने डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ 13 मैच जीते
    Next Article
    पंजाब के रेप आरोपी रिटायर्ड SP की 2 कॉल रिकॉर्डिंग:महिला से अश्लील बातें कीं, दोस्त की भी कराईं; महिला बोली- मेरे पास कई सबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment