Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP कॉलेज में फोर्स तैनात, हॉस्टलों में सन्नाटा:छात्र की हत्या के तीसरे दिन खुलीं दुकानें, दुकानदार बोले- हम डर के माहौल में हैं

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के UP कालेज में 20 मार्च को दिनदहाड़े गोली मारकर छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई थी। गोली मारने वाला आरोपी मंजीत गिरफ्तार हो चुका है। आज संडे को यूपी कालेज में स्थिति सामान्य रही लेकिन 200 से ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात की गई है। कैंपस के मेन गेट से लेकर अंदर हास्टलों तक अभी भी फोर्स मुस्तैद है। कैंपस में स्थित हास्टलों में पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ है। वहीं, गेट के आसपास की जो दुकानें पिछले दो दिनों से बंद थी वह भी खुल गई हैं। लेकिन दुकानदारों में कहीं न कहीं न भय का माहौल अभी भी है। कोई भी दुकानदार इस मामले में कैमरे पर बोलने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि यहां दुकान तो खोल लिए हैं लेकिन हमेशा डर का माहौल बना रहता है। दरअसल, छात्र की हत्या के बाद बड़ी संख्या में उग्र हुए छात्रों ने बाहर की दुकानों पर भी पहुंचे थे और वहां दुकानों को बंद कराने लगे थी। यही कारण है कि कालेज से करीब 2 किमी. तक की सभी दुकानें बंद हो गई थी। ‘हाॅस्टल के छात्रों से बहस नहीं करते’ यूपी कालेज के आसपास 200-250 दुकानें हैं। इसमें स्टेशनरी, फोटो स्टेट, साइबर कैफे की ज्यादा दुकानें हैं। बिना अपना नाम बताए दुकानदार कहते हैं कि यहां हाॅस्टल के छात्र ज्यादा परेशान करते हैं। उनसे बहस करने का कोई मतलब नहीं है। जिस दिन घटना हुई उस दिन सबसे पहले हम दुकानदारों के साथ बतमीजी उन छात्रों द्वारा की गई। गाली गलौच करते हुए सैकड़ों की संख्या में छात्र पहुंचते हैं और तोड़फोड़ करते हुए दुकानों को बंद कर दिया। 2 दिनों तक लगातार दुकानें बंद रहीं और इधर संडे के चलते भी वही स्थिति है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण बोले- जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत:विद्यार्थियों से कहा- अनुशासन और संस्कारों का पालन करें, नकली व मिलावटी सामानों से बचें
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में 14 बिछड़े जोड़े फिर हुए एक:महिला थाना परामर्श केंद्र पर मतभेदों को दूर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment