Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में आंधी-तूफान, 104 लोगों की मौत:80kmph की आंधी में उड़ा शख्स, राजस्थान में गर्मी का रेड अलर्ट; MP भी हीटवेव की चपेट में

    15 hours ago

    1

    0

    देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में बुधवार को आंधी-तूफान के कारण 104 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। यहां 80 KMPH की रफ्तार से आंधी चली, बरेली में एक शख्स टिनशेड समेत हवा में उड़ गया। राज्य के बांदा शहर में तापमान 45.4°C रहा। आज 51 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। राजस्थान में भी तेज गर्मी और हीटवेव का असर है। बुधवार को लगातार चौथे दिन राज्य का जैसलमेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां 46.1°C तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज आज बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में तेज गर्मी का रेड अलर्ट है। 13 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। वहीं, मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में हीटवेव चल रही है, जो 18 मई तक जारी रह सकती है। बुधवार को खजुराहो में तापमान 45.4°C रहा। आज इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में वार्म नाइट का भी अलर्ट है। इधर, हरियाणा के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.1°C बढ़ोतरी हुई। राज्य के 5 शहरों में 40°C से ज्यादा रहा, इनमें नारनौल 42.5°C रहा। राज्य में 17 मई से हीटवेव का यलो अलर्ट है। बिहार के पूर्णिया-कटिहार समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के असर की 4 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल 15 मई: राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हीटवेव का अनुमान है। झारखंड में कुछ जगहों पर 50-60kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी चल सकती है। बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और कर्नाटक में तेज हवाओं और बिजली के साथ गरज-चमक हो सकती है। 16 मई: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, तेज हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: आधे से ज्यादा राज्य हीटवेव की चपेट में, खजुराहो में तापमान 45°C से ज्यादा मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को खजुराहो में तापमान 45.4°C रहा। मौसम केंद्र विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन तक आधे से ज्यादा राज्य हीटवेव की चपेट में रहेगा। आज इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: राज्य के आज 51 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, बांदा का तापमान 45.4°C रहा उत्तर प्रदेश के 51 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को राज्य के बांदा में सबसे ज्यादा 45.4°C तापमान रहा। बीते 24 घंटे में 30 जिलों में आंधी-बारिश के कारण 56 लोगों की मौत हुई। कई वाहनों पर पेड़ गिरे। कई जानवरों की भी मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आज भी तेज गर्मी का रेड अलर्ट, जैसलमेर देश में सबसे गर्म शहर, तापमान 46°C से ज्यादा राजस्थान में तेज गर्मी और हीटवेव जारी है। बुधवार को लगातार चौथे दिन देश की सबसे गर्म शहर राजस्थान का जैसलमेर रहा। यहां तापमान 46.1°C रहा। राज्य के 4 जिलों में आज गर्मी का रेड अलर्ट है। 13 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। राज्य के 8 जिलों बारिश भी हुई। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, प्रदेश में अब तक 116mm बारिश, कैमूर में तापमान 40°C बिहार के पूर्णिया-कटिहार समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां 50 kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। राज्य के अन्य जिलों में गर्मी और उमस की स्थिति रहेगी। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में ज्यादातर जिलों में तेज बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना, देहरादून में दिन का तापमान 35°C रहा उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 4500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा पहाड़ी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। यहां 40kmph से आंधी भी चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: राज्य में मई में सामान्य से 28% अधिक बारिश, आज भी बारिश हो सकती है हिमाचल प्रदेश में मई में अब तक सामान्य से 28 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। अगले तीन दिनों के दौरान भी बारिश की संभावना है। 15 और 16 मई को पूरे राज्य में मौसम खराब रह सकता है। 17 मई से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होगा और अगले 3-4 दिन में गर्मी बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य के 5 जिलों में तापमान 40°C पार, बहादुरगढ़ में ओले गिरे, 17 मई से हीटवेव का यलो अलर्ट हरियाणा में अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में 1.1°C बढ़ा है। राज्य के 5 शहरों में 40°C से ज्यादा रहा, इनमें नारनौल 42.5°C, हिसार 41.4°C, रोहतक 41.2°C शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन गर्मी तेजी से बढ़ेगी और 17 मई से हीटवेव की स्थिति रहेगी। इसका यलो अलर्ट जारी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीडी सतीशन केरलम के CM होंगे:चुनाव नतीजे के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान; बोले- यह निजी उपलब्धि नहीं, दैवीय कृपा
    Next Article
    दिल्ली- लाल किला ब्लास्ट मामले में 7500 पेज की चार्जशीट:10 आरोपियों पर आतंकी नेटवर्क चलाने का आरोप, 8 आतंकियों में 5 डॉक्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment