Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ, आठ अक्टूबर उत्तर प्रदेश में निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की दिशा में ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ (जीबीसी) के पांचवें संस्करण की तैयारियां तेज हो गई हैं। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को उच्चस्तरीय बैठक में समारोह की तैयारियों के साथ प्रस्तावित निवेश परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।बयान के मुताबिक, वर्तमान स्थिति के अनुसार जीबीसी-5 के माध्यम से प्रदेश के सभी 75 जिलों में लगभग 7,000 परियोजनाओं के जरिए 7.55 लाख करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतरने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं से जुड़ी स्वीकृतियों, भूमि, आधारभूत सुविधाओं और अन्य प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए, ताकि निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए। ‘इन्वेस्ट यूपी’ की ओर से बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित परियोजनाओं में विभागों के माध्यम से लगभग साढ़े तीन हजार परियोजनाएं, जिलों के स्तर पर निवेश ‘सारथी पोर्टल’ से जुड़ी साढ़े तीन हजार से अधिक परियोजनाएं तथा ‘इन्वेस्ट यूपी’ के माध्यम से 100 से अधिक बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध
    Next Article
    Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment