Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP-Police भर्ती परीक्षा आज, वाराणसी में 46 सेंटर:दो दिन में 77,764 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दो घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आज वाराणसी के 46 केंद्रों पर कराई जाएगी। सब इंस्पेक्टर पद की इस परीक्षा के लिए वाराणसी में कुल 77,764 परीक्षार्थी परीक्षा में शमिल होंगे। यह परीक्षा आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया जाएगी। हर पाली में 19,440 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वाराणसी के 46 केंद्रों पर परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा आज प्रदेश सहित वाराणसी के 46 सेंटर्स पर आयोजित की गई है। परीक्षा को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है। खुफिया एजेंसियों के साथ ही साथ नकल पर नकेल के लिए यूपी एसटीएफ भी तैनात है। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों केआस -पास फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद कराई गई है। दो पाली में होने वाली इस परीक्षा में पुलिस, परिवहन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विशेष सावधानियां बरतने के शासन स्तर पर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आधे घंटे पहले बंद हो जाएंगे गेट एडीएम प्रशासन आलोक वर्मा ने बताया - वाराणसी में शनिवार और रविवार को दो दिन यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। इसे लेकर 46 केंद्रों पर 46 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए इंतजाम किए गए हैं। सभी को बताया गया है कि दो घंटे पहले सेंटर पर पहुंचे। परीक्षा शुरू होने का समय 10 बजे है और ऐसे में आधे घंटे पहले साढ़े 9 बजे ही गेट बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद किसी भी परीक्षार्थी की इंट्री नहीं ली जाएगी। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल एडीएम प्रशासन ने बताया - परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो और रेल यात्रियों को भी कोई असुविधा न हो इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान काफी भीड़ वाराणसी आएगी ऐसे में अतरिक्त बसें और रेलवे की तरफ से ट्रेनें चलाई जा रही हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में 1.70 लाख बोर्ड कॉपियों की होगी जांच:900 शिक्षक करेंगे 18 मार्च से मूल्यांकन, CCTV निगरानी में होगा कार्य
    Next Article
    अलविदा नमाज में ईरान की जीत के लिए दुआ:कानपुर में मौलाना बोले- युद्ध में ईरान को कामयाबी मिले, हमारी रूह ईरान से जुड़ी हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment