Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलविदा नमाज में ईरान की जीत के लिए दुआ:कानपुर में मौलाना बोले- युद्ध में ईरान को कामयाबी मिले, हमारी रूह ईरान से जुड़ी हुई

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर के ग्वालटोली स्थित मकबरा में अलविदा जुमे की नमाज में ईरान की जीत के लिए विशेष दुआ की गई है। नमाज के बाद नमाजियों ने ईरान की सलामती और जंग में उसकी जीत के लिए दुआ मांगी। नमाजियों ने नमाज के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सलामती के लिए भी विशेष दुआ की है। नमाज की तीन तस्वीरें देखिए शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सईद अब्बास ने कहा, हम लोगों ने आज अलविदा जुमा के दिन भारत देश की आवाम के लिए दुआ की है। इस समय जो इजरायल और अमेरिका ईरान से जंग लड़ रहे है। इस जंग में ईरान को जीत मिले, इसके लिए विशेष दुआ की है। वहां का ऐसा कानून है ईरान की जनता हुकूमत के खिलाफ नहीं जा सकती है। ईरान ने हमेशा से इंसानियत के लिए काम किया है। ईरान इस्लामी दुनिया का अहम देश है और उसकी जीत पूरी उम्मत की जीत है। उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर की लंबी उम्र और ईरान की फतह के लिए विशेष दुआ की है। मौलाना इंतखाब अलम काजमी ने बताया कि आज अलविदा की नमाज अदा की गई, लेकिन अगले जुम्मे से पहले चांद दिखाई नहीं देता है तो अगले शुक्रवार को फिर से अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि ईरान हमेशा से दुनिया में अमन और शांति की बात करता रहा है। इसलिए आज ईरान की जीत की कामना करते हुए दुआ की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे शिया समुदाय ने परवरदिगार से ईरान की कामयाबी के लिए दुआ मांगी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि अल्लाह ईरान को कामयाबी अता करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP-Police भर्ती परीक्षा आज, वाराणसी में 46 सेंटर:दो दिन में 77,764 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दो घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र
    Next Article
    गोरखपुर में 200 गुना बढ़ी इंडक्शन की डिमांड:दुकानदार बोले- बस 2 दिन का स्टॉक बचा, महिला बोली- इधर बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment