Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPSC मुख्य परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी:29 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रयागराज और लखनऊ में होगा एग्जाम

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 29 मार्च से 01 अप्रैल तक प्रदेश के दो प्रमुख केंद्रों, प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित की जाएगी। ​परीक्षा का समय और शिफ्ट ​आयोग के अनुसार परीक्षा दो सत्रों में होगी। ​प्रथम सत्र सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और ​द्वितीय सत्र दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक होगा। ​अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश परीक्षार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर अपने ओ.टी.आर. (OTR) नंबर के जरिए प्रवेश-पत्र और अनुदेश डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ दो फोटो और आई.डी. प्रूफ की मूल प्रति (Original) एवं छायाप्रति (Photocopy) ले जाना अनिवार्य है। आई.डी. प्रूफ की एक फोटोकॉपी कक्ष निरीक्षक को जमा करनी होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। नकल रोकने के लिए सख्त कानून (Anti-Cheating Law) ​आयोग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों, जैसे नकल करने या करवाने, प्रश्नपत्र लीक करने या साजिश रचने पर 'उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024' के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर ​1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और ​आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। मुख्य परीक्षा में 11,727 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में उपस्थित हुए 2,65,270 अभ्यर्थियों में से इन उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL से पहले lSG के खिलाड़ियों ने किए रामलला के:20 सदस्यीय टीम के साथ संजीव गोयनका भी रहे मौजूद
    Next Article
    रविवार को भी खुलेंगे निबंधन कार्यालय:लखीमपुर खीरी में शासन के निर्देश पर रजिस्ट्री का काम रहेगा जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment