Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPSRTC ने होली के लिए चलाई अतिरिक्त बसें:28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान, देखें रूट

    2 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) प्रयागराज ने यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए विशेष तैयारी की है। इस वर्ष होली का 2 मार्च और 4 मार्च को मनाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष अभियान चला रहा है। जिसके तहत विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त सेवाओं का विवरण ​परिवहन निगम द्वारा कुल 148 अतिरिक्त ट्रिप और दिल्ली मार्ग पर 07 अतिरिक्त सेवाओं का संचालन किया जाएगा। प्रमुख मार्गों पर ट्रिप की संख्या इस प्रकार है। ​कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना वहीं ​त्योहार के दौरान सेवा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन निगम ने चालकों, परिचालकों (संविदा और आउटसोर्स सहित) और कार्यशाला कर्मचारियों के लिए आकर्षक प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है। ​चालक/परिचालक (9 दिन की सेवा) प्रतिदिन 300 कि.मी. के औसत संचालन पर 400 रूपए प्रति दिन की दर से कुल 3600 का एकमुश्त भुगतान। चालक/परिचालक (10 दिन की सेवा) प्रतिदिन 300 कि.मी. के औसत संचालन पर 450 रूपए प्रति दिन की दर से कुल 4500 का एकमुश्त भुगतान। संविदा और आउटसोर्स चालकों/परिचालकों को मानक से अधिक किलोमीटर अर्जित करने पर 55 पैसे प्रति कि.मी. अतिरिक्त देय होगा। 9 दिन की उपस्थिति पर 1800 और 10 दिन की उपस्थिति पर 2100 का एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। ​इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को सुगम यातायात उपलब्ध कराना और कर्मचारियों को बेहतर सेवा के लिए प्रोत्साहित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ एयरपोर्ट से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द:ईरान-इजरायल युद्ध के कारण हवाई यातायात प्रभावित
    Next Article
    स्कूल बस की फर्श टूटी, छात्रा की कुचलकर मौत:कासगंज में भाई बोला- अंकल बस रोकिए, बहन नीचे गिर गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment