Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल बस की फर्श टूटी, छात्रा की कुचलकर मौत:कासगंज में भाई बोला- अंकल बस रोकिए, बहन नीचे गिर गई

    21 hours ago

    1

    0

    कासगंज में एक चलती स्कूल बस का फ्लोर (फर्श) अचानक से टूट गया। सीट पर बैठी एक बच्ची फर्श से नीचे गिर गई। नीचे गिरते ही चलती बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया और कुचलकर उसकी मौत हो गई। यह हादसा चलती स्कूल बस में हुआ है। जैसे ही छात्रा फ्लोर से नीचे गिरी उसके भाई ने चिल्लाकर ड्राइवर से कहा- अंकल बस रोकिए, बहन नीचे गिर गई। ड्राइवर ने बस रोकी और देखा तो पता तला की टायर के नीते आने से बच्ची की मौत हो गई है। देखें, 3 तस्वीरें… ड्राइवर ने भागने की कोशिश की मृतक लड़की को देखकर ड्राइवर ने छात्रा के भाई को धमकाया। ड्राइवर ने उसके भाई को घटना के बारे में किसी को ना बताने की धमकी दी है। इस हादसे के बाद ड्राइवर ने बच्ची के परिजनों को हादसे की जानकारी दी और उसके बाद उसे बस की पिछली सीट पर लिटाकर भागने लगा। इस हादसे के पास आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। जब गांव वालों ने ड्राइवर को भागते हुए देखा तो उन्होंने उसका पीछा किया। गांव वालों ने उसका करीब 2 किलोमीटर तक पीछा किया और उसके बाद उसे पकड़ लिया। गांव वालों ने किया हंगामा ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ने के बाद बच्ची के पिता को जानकारी दी। बच्ची के पिता मौके पर ही पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और जमकर सड़क पर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही गंगरी और थर्रा और दादों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाया और सड़क जामक खुलवाकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंगीरी के सीओ संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कासगंज भेज दिया गया है। दोनों बच्चे स्कूल बस से वापस घर लौट रहे थे उस समय यह हादसा हुआ। सीओ संजीव कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दी है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPSRTC ने होली के लिए चलाई अतिरिक्त बसें:28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान, देखें रूट
    Next Article
    BHU प्रोफेसरों ने गाजीपुर अफीम फैक्ट्री का निरीक्षण किया:पुरानी मशीनरी के बावजूद रिकॉर्ड उत्पादन, आधुनिकीकरण पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment