Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US Flights Grounded: संचार प्रणाली ठप होने से अमेरिका में सभी उड़ानें रोकी गईं

    2 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने क्षेत्रीय हवाई यातायात नियंत्रण केंद्रों में संचार संबंधी समस्याओं के कारण उत्पन्न ‘‘असाधारण परिस्थितियों’’ का हवाला देते हुए शुक्रवार दोपहर देशभर में सभी उड़ानें रोक दीं। अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमलों के बाद यह दूसरा मौका है जब देशभर में उड़ानें रोकी गई हैं। इन हमलों के बाद इससे पहले जनवरी 2023 में एफएए की एक महत्वपूर्ण कंप्यूटर प्रणाली में खराबी आने के कारण देशभर में उड़ानें रोकी गई थीं।देश के आंतरिक सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने इस समस्या के लिए दूरसंचार सेवाओं में आई बाधा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अब तक किसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, विमान सेवाएं बाधित होने से व्यापक असर पड़ा और शुक्रवार देर रात तक हजारों निर्धारित उड़ानों के प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई। इससे घर लौट रहे यात्रियों, शादी समारोहों में शामिल होने जा रहे लोगों और सप्ताहांत में यात्रा की योजना बनाने वाले अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।अमेरिका की राजधानी ‘वाशिंगटन डीसी’ के अटॉर्नी जेफ डबनर ने कहा, ‘‘यह निराशाजनक है। ऐसा लगता है कि यह सामान्य देरी से कहीं अधिक गंभीर मामला है। मैं जानना चाहता हूं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।’’ डबनर की अलास्का एयरलाइंस की उड़ान लॉस एंजिलिस से वाशिंगटन डीसी जाने वाली थी और विमान उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसे रोक दिया गया।एफएए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, शुक्रवार को ‘‘असाधारण परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों’’ से उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया गया। अमेरिका के परिवहन मंत्री शॉन डफी ने बताया कि एजेंसी देशभर में हवाई अड्डों के बीच उड़ान भरने वाले विमानों को निर्देश देने वाले 22 क्षेत्रीय हवाई यातायात नियंत्रण केंद्रों को प्रभावित करने वाली संचार संबंधी समस्या की जांच कर रही है। आंतरिक सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में पत्रकारों से कहा कि अब तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि ‘‘यह हमारे खिलाफ कोई दुर्भावनापूर्ण हमला था।फिलहाल यह केवल दूरसंचार सेवाओं में आई बाधा का मामला है।’’ मुलिन ने कहा, ‘‘सभी लोग सुरक्षित हैं। यदि आपके प्रियजन विमान से यात्रा कर रहे हैं, तो उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’’ एफएए के देशभर में उड़ानें रोकने के आदेश के कारण अब तक कम से कम 600 उड़ान के मार्ग बदले गए हैं। जिन हवाई अड्डों की ओर बड़ी संख्या में उड़ानें मोड़ी गईं, उनमें शिकागो ओ हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, डलास-फोर्ट वर्थ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डा शामिल हैं।अमेरिका के पूर्वी समयानुसार शाम चार बजे के बाद देश के हवाई अड्डों से लगभग 11,000 उड़ान रवाना होने वाली थीं, जिनमें 15 लाख से अधिक यात्रियों को सफर करना था। मुलिन ने कहा कि जांचकर्ता यह भी पता लगाएंगे कि इस समस्या का एफएए की ओर से देशभर में लागू की जा रही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की नयी प्रणाली से कोई संबंध तो नहीं है। इस प्रणाली का उद्देश्य समस्याओं की पहचान करने और विमानों के मार्ग बदलने में मदद करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शेनझेन में APEC Summit के इतर मिलेंगे Donald Trump, शी चिनफिंग और व्लादिमीर पुतिन
    Next Article
    Gaza में मानवीय सहायता के लिए UN के 50 देशों की अपील से जुड़ा भारत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment