Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उतरौला विधायक बोले–सपा सरकार में बुरा हाल था:डबल इंजन सरकार में विकास दिख रहा, दोबारा मौका मिला तो अधूरे काम पूरे करेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले की उतरौला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि सड़कों के चौड़ीकरण सहित कई बड़े काम कराए गए हैं और आने वाले समय में शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े कामों पर भी तेजी से काम होगा। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने सवालों के बेकाकी से जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। 2016 से पहले की स्थिति देखें तो सड़कों की हालत खराब थी और स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। सड़कों का जाल बिछा है और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सुधार हुआ है। इसलिए मैं अपने काम को 10 में से 10 नंबर देना चाहूंगा। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: मेरे क्षेत्र में सबसे बड़ा काम सड़कों का चौड़ीकरण है। उतरौला–तुलसीपुर मार्ग लंबे समय से जनता की मांग थी। बस्ती–पीलीभीत मार्ग का चौड़ीकरण 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर किया जा रहा है। इसके अलावा कैथोलिया से सिंगारजोत घाट तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जो उतरौला बाईपास से जुड़ता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा गुमड़ी–रेहरा–सादुल्लाहनगर मार्ग के चौड़ीकरण की भी सौगात मिली है, जो करीब 7 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: शिक्षा के क्षेत्र में भी कई काम हो रहे हैं। नगर में कन्या इंटर कॉलेज में अटल जी के नाम पर अटल मुख्यमंत्री विद्यालय का भवन बन रहा है। अभी लगभग एक साल का कार्यकाल बाकी है। इस दौरान सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े जो भी काम बाकी हैं, उन्हें पूरा कराने का प्रयास रहेगा। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: जी हां, निश्चित रूप से मैं दावेदार हूं और पूरा विश्वास है कि पार्टी मुझे मौका देगी। हम चुनाव जीतेंगे और फिर से सरकार बनेगी। सवाल: क्या आपको इस बार टिकट मिलने की उम्मीद है? जवाब: मुझे पूरा विश्वास है। हम लगातार जमीन पर काम कर रहे हैं, कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और जनता के बीच सक्रिय हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में यात्री का छूटा बैग पुलिस ने लौटाया:CCTV की मदद से कुछ घंटों में मिला सामान, यात्री ने जताया आभार
    Next Article
    संभल में दो अवैध पैथोलॉजी लैब सील:बिना पंजीकरण चल रहीं लैब पर सिटी मजिस्ट्रेट ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment