Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर मध्य रेलवे ने 'कवच' का सफल स्पीड ट्रायल किया:वंदे भारत 160 किमी/घंटा पर दौड़ी, दादरी-टुंडला खंड पर परीक्षण सफल

    11 hours ago

    1

    0

    उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज मंडल के दादरी-टुंडला खंड पर स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच' का 160 किमी/घंटा की उच्च गति पर सफल परीक्षण किया है। यह उपलब्धि रेल संरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह परीक्षण 14 फरवरी 2026 को महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। परीक्षण के इस चरण में 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रेक का उपयोग किया गया। 160 किमी/घंटा की रफ्तार पर 'कवच' प्रणाली ने गति पर्यवेक्षण (स्पीड मॉनिटरिंग) और स्वचालित ब्रेकिंग हस्तक्षेप को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया। अधिकारियों के अनुसार, आपातकालीन परिस्थितियों में ट्रेन की गति को स्वतः नियंत्रित करने की इसकी क्षमता निर्धारित मानकों पर खरी उतरी। वंदे भारत के साथ सफल परीक्षण के बाद, अब पारंपरिक कोच संयोजनों पर भी 'कवच' का परीक्षण किया जाएगा। इसके तहत 16, 17 और 18 फरवरी को WAP-5 और WAP-7 विद्युत इंजनों के साथ विस्तृत ट्रायल की योजना बनाई गई है। ये परीक्षण इतालवी सुरक्षा मूल्यांकन संस्था ITALCERTIFER की निगरानी में स्वतंत्र सुरक्षा ऑडिट (ISA) के तहत किए जा रहे हैं। ट्रायल के दौरान कुलवा लूप लाइन पर गति नियंत्रण, SPAD (सिग्नल पासिंग एट डेंजर) रोकथाम, संचार विफलता की स्थिति में सिस्टम की प्रतिक्रिया और समपार फाटकों पर ऑटो-व्हिसलिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं का आकलन किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी आवश्यक स्वीकृतियों और परीक्षणों के पूरा होने के बाद दादरी-टुंडला खंड पर 'कवच' युक्त ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह तकनीक मानवीय त्रुटियों से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के साथ-साथ कोहरे और खराब मौसम में भी ट्रेनों के सुरक्षित और समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोर के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए:9वीं के छात्र ने VIDEO वायरल किया, डरकर घर से बाहर नहीं निकल रहा
    Next Article
    जिलाधिकारी ने मवाना तहसील, ब्लॉक का निरीक्षण किया:कार्यप्रणाली सुधारने, अभिलेख दुरुस्त करने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment