Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर प्रदेश के बांदा में पारा 44.4°C:MP-राजस्थान में लू का अलर्ट; छत्तीसगढ़ में 11 दिन पहले ही स्कूल बंद, अनूपपुर-डिंडोरी में टाइम बदला

    8 hours ago

    2

    0

    देश के पश्चिमी राज्य राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में तेज गर्मी पड़ रही है। उत्तर भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में पारा 35°C से 45°C के बीच पहुंच गया है। मध्य भारत में एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड में भी अगले 3 दिन भीषण गर्मी और लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने कहा है कि 20 अप्रैल तक इन राज्यों में गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी। गुरुवार को यूपी के बांदा में तापमान 44.4°C, एमपी के नर्मदापुरम में 43°C, राजस्थान के बाड़मेर में 42.9°C रिकॉर्ड किया गया। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण राज्य सरकार ने 11 दिन पहले स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दीं हैं। मध्य प्रदेश के अनूपपुर-डिंडोरी में भी स्कूलों का टाइम बदलकर सुबह 7 से 12 बजे तक कर दिया गया है। कर्नाटक-महाराष्ट्र के ऊपर बना एक एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम मध्य भारत की तरफ बढ़ रहा है। इससे तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू चलेगी। तटीय राज्यों में मौसम उमस भरा रहेगा। जम्मू-कश्मीर में ओले गिरने का अलर्ट, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में ओले गिरने का भी ऑरेंज अलर्ट है। वहीं उत्तराखंड, पंजाब-हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। बात पूर्वोत्तर राज्यों की करें तो असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। सिक्किम, गंगा से सटे और हिमालय से लगे बंगाल, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी-बारिश का अलर्ट है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 18 अप्रैल: 19 अप्रैल: राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 18 शहरों में पारा 40°C पार, बाड़मेर में सबसे ज्यादा गर्म, आज बारिश का अलर्ट गुरुवार को 18 शहरों में तापमान 40°C से ऊपर पहुंच गया। श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, फलोदी में पारा 42°C दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्म बाड़मेर और जैसलमेर रहे। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके असर से तेज गर्मी और लू के बीच शुक्रवार को बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 20 जिलों में लू का अलर्ट, नर्मदापुरम में पारा 43°C पहुंचा; अनूपपुर में स्कूलों का समय बदला प्रदेश में इन दिनों गर्मी के तीखे तेवर दिखा रही है। शुक्रवार को 20 जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को नर्मदापुरम का तापमान 43°C तक पहुंच गया। गर्मी के कारण अनूपपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 16 जिलों में पारा 40°C के पार, सुबह से ही तेज धूप, गर्म हवाएं चल रहीं; 3 दिन और भीषण गर्मी पड़ेगी प्रदेश में अब भीषण गर्मी पड़ने लगी है। शुक्रवार सुबह से ही ज्यादातर जिलों में तेज धूप है। गर्म हवाएं चल रही हैं। बांदा का तापमान 44.4°C पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को भी 16 जिलों में तापमान 40°C या इससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तापमान में 2 से 3°C तक उछाल आएगा। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर में हीटवेव का अलर्ट, 48 घंटे में 3°C तक बढ़ेगा तापमान बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में तापमान में 1 से 2°C तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में 19 अप्रैल तक हीटवेव यानी लू चलने की संभावना है। गुरुवार को सबसे ज्यादा तापमान 43.5°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: 4 जिलों का तापमान हुआ 40°C पार, 19 अप्रैल से लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। 19 अप्रैल तक पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में लू चलने का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: 15 शहरों में तापमान 35°C पार, बठिंडा सबसे गर्म; 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी बढ़ने लगी है। तापमान 40°C तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा तापमान 40.3°C बठिंडा में रहा। हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच गया है। इस वजह से आज आंधी, तूफान और बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: 10 शहरों में तापमान 40°C पार, नारनौल सबसे गर्म, आज 10 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट गुरुवार को भीषण गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया। तापमान सामान्य से 3.6°C ऊपर पहुंच गया। महेंद्रगढ़ का नारनौल 42°C के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने आज शुक्ववार को पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के 10 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल: 4 जिलों में ओले गिर सकते हैं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार प्रदेश के 4 जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में शुक्रवार को ओले गिर सकते हैं। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और चंबा जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 20 अप्रैल तक रहेगा। यानी अगले 3 दिन भी बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: 7 जिलों में बारिश की संभावना, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार; देहरादून में बादल छाए प्रदेश के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना हैं। इनमें देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है। इसके अलावा 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अब और हत्या नहीं, मुझे उम्मीद है हिजबुल्लाह...', इजरायल-लेबनान सीजफायर पर बोले ट्रंप, क्या 10 दिन बाद भी रहेगा युद्धविराम?
    Next Article
    Bhooth Bangla Review: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला बनी फैमिली एंटरटेनर, हंसी के साथ सस्पेंस का ट्विस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment