Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तरकाशी के पवाणी में Pushkar Singh Dhami ने की 1.95 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा

    8 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी जिले के भीषण आग हादसे से प्रभावित पवाणी गांव का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। जिले के मोरी क्षेत्र में स्थित इस दूरस्थ गांव में मंगलवार शाम लगी भीषण आग में 39 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए थे। मुख्यमंत्री ने 39 पीड़ित परिवारों को मकान निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपये यानी कुल 1.95 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचे और जले हुए मकानों का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हादसे में लगभग पूरा गांव तबाह हो गया और लोगों के पास शरीर पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा।उन्होंने कहा कि छह महीने बर्फ की चपेट में रहने के कारण ग्रामीणों का अगले छह माह के लिए सुरक्षित रखा राशन भी हादसे की भेंट चढ़ गया है। धामी ने कहा, “ऐसे समय में सरकार और प्रशासन का प्रयास रहेगा कि यह गांव फिर से आबाद हो और बर्फबारी से पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो जाएं ताकि किसी भी परिवार को प्रतिकूल मौसम की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।” उन्होंने कहा कि सरकार इस मुश्किल खड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ी है और उन्हें राशन समेत अन्य सभी प्रकार की हरसंभव मदद दी जाएगी। इस दौरान पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेशवर लाल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर पीड़ितों की समस्याएं रखीं।उन्होंने हादसे से प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने, पीड़ितों के किसान ऋण माफ करने, पवाणी में मोबाइल टावर लगाने, मोरी विकासखंड के सभी गांवों के ऊपरी हिस्सों में पानी के भंडारण टैंक का निर्माण करने एवं पवाणी एवं ओसला गांव के बीच हेलीपैड निर्माण की मांग रखी। इस दौरान, मुख्यमंत्री के साथ उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संगम पार्क में 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, POCSO के तहत केस दर्ज
    Next Article
    EU Budget और यूक्रेन कर्ज पर वार्ता विफल, Macron ने तय की साल के अंत की समयसीमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment