Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तरकाशी केदारताल ट्रैक पर 4 और शव मिले:अब तक 6 की मौत, 2 की तलाश जारी, एवलांच में 8 लोग फंसे थे

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर एवलांच और बर्फबारी की चपेट में आने से लापता 8 लोगों में से अब तक 6 की मौत हो चुकी है। बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान 4 और शव बरामद किए गए। इनमें लखनऊ के गायत्रीपुरम की ट्रैकर बहनें वर्तिका वर्मा और दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को दो शव मिले थे। अब 2 लापता लोगों की तलाश जारी है। सर्च ऑपरेशन में ITBP को भी शामिल किया गया है। ITBP की टीम स्पेशल हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान चला रही है। वहीं, NDRF, SDRF, उत्तराखंड पुलिस, वन विभाग और नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (NIM) की टीमें भी लगातार तलाशी में जुटी हैं। हेलिकॉप्टर से 4 शवों को मातली हेलीपैड पर उतारा गया। इसके बाद हेलिकॉप्टर देहरादून के लिए रवाना हो गया। बरामद सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है। ग्राफिक्स के जरिए समझिए कहां हुआ हादसा बर्फबारी की वजह से रेस्क्यू में परेशानी 29 अक्टूबर को भोजखड़क और कच्ची ढांग के पास हिमस्खलन और बर्फबारी की चपेट में आने से 8 लोग लापता हो गए थे। इससे पहले रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल के पास कुछ सामान भी मिला था। लापता लोगों में पश्चिम बंगाल के 5 ट्रैकर, उत्तर प्रदेश की 2 ट्रैकर और उत्तरकाशी के स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा शामिल थे। खराब मौसम और लगातार बर्फबारी के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए पूरी खबर… 1. 27 अक्टूबर को 13 सदस्यीय दल ट्रैकिंग पर निकला था- पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 7 ट्रैकर, उत्तरकाशी के स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा और 5 सपोर्ट स्टाफ समेत कुल 13 लोगों का दल 27 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। दल को 29 अक्टूबर तक वापस लौटना था। वापसी के दौरान भोजखड़क और कच्ची ढांग के पास अचानक हिमस्खलन और बर्फबारी हुई। इसकी चपेट में आने से 8 लोग लापता हो गए, जबकि बाकी सदस्य सुरक्षित लौट आए। 2. अब तक 6 शव बरामद, 2 की तलाश जारी- 30 अक्टूबर को दल के 4 सदस्य (3 नेपाली पोर्टर और कुक रोहन राणा) सुरक्षित गंगोत्री पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को 8 लोगों के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद 31 अक्टूबर से SDRF, NDRF, पुलिस और वन विभाग की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मंगलवार को 2 शव बरामद किए गए। बुधवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान 4 और शव मिले। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 की तलाश जारी है। 3. लापता लोगों में पश्चिम बंगाल के 5 ट्रैकर शामिल- हादसे में लापता हुए लोगों में उत्तरकाशी के 25 वर्षीय गाइड सिद्धार्थ राणा, उत्तर प्रदेश की वर्तिका वर्मा (28), दीपिका वर्मा (29) और पश्चिम बंगाल के बांकुरा निवासी तापस बाउरी (30), रतन घोष (23), मनोज खोवास (39), रिंटू मंडल (40) और उदय घोष (30) शामिल थे। इनमें से अब तक 6 के शव बरामद हो चुके हैं और 2 की तलाश जारी है। 4. लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद- लखनऊ के गायत्रीपुरम निवासी वर्तिका वर्मा और दीपिका वर्मा भी लापता ट्रैकरों में शामिल थीं। दोनों बहनों को ट्रैकिंग का शौक था। वे उत्तराखंड और नेपाल के कई दुर्गम ट्रैक पूरे कर चुकी थीं। करीब दो महीने पहले ही दोनों फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब की ट्रैकिंग करके लौटी थीं। बुधवार को ITBP ने दोनों बहनों के शव बरामद किए। उनके भाई अतुल वर्मा परिजनों के साथ उत्तरकाशी पहुंचे थे। उन्होंने ट्रैकिंग एजेंसी पर घटना की जानकारी समय पर नहीं देने और लापरवाही का आरोप लगाया था। दोनों बहनों की मौत की खबर से परिवार में मातम है। 5. बंगाल के CM ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बांकुरा के पांच युवकों के लापता होने पर चिंता जताई है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार और SDRF से युवकों को जल्द सुरक्षित तलाशने की अपील की है। साथ ही केंद्र सरकार से भी घटना की रिपोर्ट मांगी है। 6. परिजनों ने सेना और एयरफोर्स की मदद मांगी- लापता गाइड सिद्धार्थ राणा के पिता मोहन राणा और अन्य ग्रामीणों ने उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट पहुंचकर DM प्रशांत कुमार आर्य से मुलाकात की। उन्होंने खोज अभियान तेज करने की मांग की। परिजनों ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और खराब मौसम को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना और एयरफोर्स के एडवांस्ड हेलिकॉप्टरों को शामिल करने की मांग भी की है। प्रशासन के मुताबिक, लगातार बर्फबारी और कम विजिबिलिटी के कारण सर्च ऑपरेशन में बाधाएं आ रही हैं। इसके बावजूद NDRF, SDRF, ITBP और अन्य एजेंसियों की टीमें बाकी 2 लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मंत्री रेखा आर्य के पति को हाईकोर्ट से झटका:गिरफ्तारी पर रोक की याचिका खारिज; गैर-जमानती वारंट जारी, 4 राज्यों में ढूंढ रही पुलिस नैनीताल हाईकोर्ट ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की याचिका खारिज कर दी। साहू ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने और FIR रद्द करने की मांग की थी। उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी है। पुलिस बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। SIT जल्द इनाम घोषित करने की तैयारी में है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल-टनल:7 किलोमीटर लंबी, 35 मंजिला इमारत जितनी गहराई में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन; दुनिया का छठा प्रोजेक्ट
    Next Article
    खबर हटके- मुर्गियां खाकर मोटा हुआ बाज, उड़ना भूला:दिल टूटने पर मक्खियां भी पीती हैं शराब; चीन में रोबोट संभाल रहे ट्रैफिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment