Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड में राहुल गांधी के खिलाफ FIR:शुद्धीकरण विवाद में SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; श्री राम सेना बोली- दलितों का अपमान किया

    1 day ago

    1

    0

    हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित ‘शुद्धीकरण’ विवाद में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने शुद्धीकरण कार्यक्रम में शामिल रहे अमित कुमार की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। FIR नंबर 297/26 में राहुल गांधी के खिलाफ BNS की धारा 196, धारा 299 और SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(q) लगाई गई है। लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी से दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ता अमित कुमार ने राहुल गांधी पर उनके बयान से दलित समाज और शुद्धीकरण कार्यक्रम में शामिल लोगों के अपमान का आरोप लगाया था। इससे पहले इस मामले में अमित कुमार और विनोद कुमार आर्य ने हल्द्वानी कोतवाली में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दी थी। दोनों ने आरोप लगाया था कि रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धीकरण को 8 अगस्त को खड़गे की सभा के बाद हुआ था शुद्धीकरण दरअसल, हल्द्वानी के रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा हुई थी। सभा के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से मैदान में गंगाजल का छिड़काव कर कथित शुद्धीकरण हवन किए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी नेताओं ने शुद्धीकरण को लेकर अपनी बात रखी थी। कांग्रेस ने इसे भाजपा की मानसिकता से जोड़ते हुए विरोध किया। बाद में यह विवाद राहुल गांधी के बयानों तक पहुंच गया। राहुल गांधी ने इस मामले को दलित सम्मान से जोड़ते हुए शुद्धीकरण की घटना पर सवाल उठाए थे। कांग्रेस की ओर से इस मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई थी। पहले कांग्रेस ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी इस विवाद में कांग्रेस की ओर से भी पुलिस कार्रवाई की मांग की गई थी। कांग्रेस का आरोप था कि खड़गे के दलित होने के कारण उनके कार्यक्रम के बाद रामलीला मैदान का शुद्धिकरण किया गया। अब राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद मामला दोतरफा कानूनी लड़ाई में बदल गया है। एक तरफ कांग्रेस कथित शुद्धीकरण को दलित अपमान से जोड़कर कार्रवाई की मांग कर रही है, वहीं दूसरी तरफ शुद्धीकरण में शामिल रहे अमित कुमार ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। FIR के बाद बढ़ेगी राजनीतिक गर्मी राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद यह विवाद उत्तराखंड की राजनीति में और गरमाने के आसार हैं। कांग्रेस पहले ही इस पूरे मामले को दलित सम्मान और सामाजिक भेदभाव के मुद्दे के रूप में उठा रही है। वहीं, अब राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने से भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो सकते हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह विवाद सामाजिक न्याय, दलित सम्मान और धार्मिक भावनाओं के मुद्दे से जुड़कर बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। FIR में लगी धाराएं और इनमें कितनी सजा ------------------------------------- ये खबर भी पढें… CM धामी का शुद्धिकरण पर राहुल गांधी को जवाब:बोले- उत्तराखंड में खड़गे की जाति कोई नहीं जानता, धर्म विशेष के लोगों ने फैलाई गंदगी हल्द्वानी में रामलीला मैदान के शुद्धिकरण मामले को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जवाब दिया। धामी ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को जातिगत रंग देकर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- गांव जहां सिर्फ एक महिला रहती है:बेटा बोल नहीं पाता, मां ने शरीर पर कीबोर्ड बनवाया; बम से डस्टबिन बना रहे लोग
    Next Article
    एथेनॉल ब्लेंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:याचिका में मांग- पंपों पर बताया जाए पेट्रोल में कितना एथेनॉल मिला रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment