Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने दिनेश आर्य को बनाया अपना उम्मीदवार

    6 hours ago

    1

    0

    देहरादून, चार अक्टूबर भाजपा ने उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव में दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है। आर्य प्रदेश की राजनीति में कोई जाना-पहचाना नाम नहीं हैं। प्रदेश भाजपा सूत्रों की मानें तो केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से आर्य के नाम की घोषणा किए जाने से राज्य में पार्टी के नेताओं के साथ ही आर्य से जुड़े लोग भी हैरत में पड़ गए।आर्य नैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। फिलहाल उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला हुआ है और वह राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि आर्य को उम्मीदवार बनाने से एक बार फिर यह साबित हो गया है कि भाजपा निष्ठावान, समर्पित कार्यकर्ता तथा कमजोर वर्ग के उत्थान के प्रति पूर्णतया प्रतिबद्ध है।उन्होंने आर्य को बधाई देते हुए कहा, “भाजपा ही एकमात्र ऐसी लोकमांत्रिक पार्टी है, जहां एक साधारण और जमीनी कार्यकर्ता के समर्पण और निष्ठा का सदैव मूल्यांकन एवं सम्मान किया जाता है।” उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय भले विपक्ष के लिए चौंकाने वाला हो लेकिन भाजपा मूल कार्यकर्ताओं को लेकर कितनी संजीदा है, यह पहले भी कई बार साबित हुआ है। भट्ट ने उम्मीद जताई कि आर्य के लंबे सार्वजनिक जीवन और सांगठानिक अनुभव का लाभ प्रदेशवासियों को राज्यसभा की सदस्यता के रूप में मिलेगा। इससे पहले, भाजपा ने 2022 में हुए राज्यसभा चुनाव में भी कल्पना सैनी को उच्च सदन का टिकट देकर सबको हैरत में डाला था।माना जा रहा है कि भाजपा ने हल्द्वानी में शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस द्वारा पार्टी को दलित विरोधी के रूप में पेश किए जाने की काट के रूप में आर्य को उम्मीदवार बनाया है। जुलाई में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद रैली स्थल पर किए गए शुद्धिकरण हवन को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर थी। राज्य में रिक्त हो रही राज्यसभा की एकमात्र सीट पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना है।भाजपा सांसद नरेश बंसल का 25 नवंबर को कार्यकाल समाप्त होने के कारण यह सीट खाली हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Press Club of India ने CEC विरोध के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी की निंदा की
    Next Article
    नेकां ने अधिकारों की लड़ाई को सिर्फ राज्य के दर्जे तक समेटा: सांसद Ruhullah Mehdi

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment