Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उधारी मांगने गए युवक को पिटबुल से कटवाया, VIDEO:बागपत में दूध कारोबारी को 8 बार काटा, चेहरे और कमर पर गंभीर घाव, 32 टांके लगे

    11 hours ago

    2

    0

    बागपत में उधार दिए रुपये मांगने गए युवक को दूध व्यापारी ने पालतू डॉग पिटबुल से कटवाया। पिटबुल ने उसपर अटैक कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसे नोच डाला। युवक को नोचते देख कारोबारी की भाभी ड्रामा करते हुए कुत्ते को डंडे से पीटकर हटाने लगी। लेकिन पिटबुल ने युवक को नहीं छोड़ा। दो मिनट में उसने 8 बार युवक को काटकर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह वो खुद को छुड़ाकर घर के बाहर भागा। तब उसकी जान बची। उसके चेहरे को पिटबुल ने बुरी तरह से नोचा है। कमर पर कुत्ते ने आठ जगह काटा है। युवक को गंभीर हालत में मेरठ में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की हालत नाजुक है, उसे 32 टांके लगे हैं। मामला सिंहावली थाना क्षेत्र के गांवड़ी गांव का है। वारदात 24 जून की दोपहर करीब दो बजे की है। कुत्ते के काटने का वीडियो आज सामने आया है। घायल युवक की शिकायत के बाद सिंहावली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। देखें 2 तस्वीरें अब विस्तार से जानें पूरा मामला मेरठ के रसूलपुर जाहिद गांव के रहने वाले निवासी रमन (40) दूध कारोबारी हैं। उन्होंने दो साल पहले गांवड़ी गांव के रहने वाले दूध कारोबारी सोनू को 3 लाख रुपए उधार दिए थे। वो कई बार पैसे मांग चुका था। लेकिन सोनू वापस नहीं कर रहा था। 3 वर्ष पहले आरोपी सोनू को 3 लाख रुपए दिए थे। वह लगातार पैसे मांगे जा रहा था। सोनू ने 24 जून को फोन करके रमन को घर बुलाया और रमन पर पिटबुल से अटैक करा दिया। सोनू के घर पर उसकी भाभी बबीता थी। रमन ने सोनू के वापस आने का समय पूछा और उधार के पैसे वापस करने की बात कही। रमन का आरोप है कि इतनी ही देर में महिला ने हाथ में पकड़ा पिटबुल कुत्ता छोड़ दिया। जिसने उसे काटकर लहुलूहान कर दिया। घायल रमन के भाई अरुण कुमार ने बताया कि उनके भाई को आरोपी सोनू ने पैसे देने के लिए फोन करके अपने घर पर बुलाया था। उनका भाई रमन जब आरोपी सोनू के घर पहुंचा तो सोनू घर पर नहीं था। वही पास में ही एक घेर में सोनू मौजूद था और जब उनका भाई सोनू के पास पहुंचा तो सोनू ने पिटबुल कुत्ता उनके भाई पर छोड़ दिया। एक मिनट तक नोचता रहा पिटबुल एक मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ते ने रमन पर तेजी से अटैक किया। उसे जमीन पर गिरा दिया और नोचने लगा। कई बार नोचने के बाद महिला ने कुत्ते को डंडा लेकर छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन कुत्ते ने रमन को नहीं छोड़ा। वो लगातार उसे नोचता रहा। बाद में वो किसी तरह खुद को छुड़ाकर घर के बाहर भागा। इस दौरान महिला भी गिर जाती है। कुत्ते के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे पर तीन जगह कुत्ते ने नोचकर गहरा घाव कर दिया है। जबकि कमर में पांच जगह पर काटा है। उसका मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया। गहरे घाव के चलते उसे शरीर में सूजन आ गई है। परिवार के लोगों ने रमन को मेरठ के निजी अस्पताल भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना सिंहावली प्रभारी मनोज चहल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा है। मामले की जांच कर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी के 30 शहरों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट:22 जिलों में हीटवेव चलेगी; 2 दिन बाद आएगा मानसून यूपी में मानसून का इंतजार बढ़ता जा रहा है। 15 दिनों से मानसून यूपी-बिहार बॉर्डर पर महराजगंज के पास अटका हुआ है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है, लेकिन इस बार इसके 29 जून तक प्रदेश में दाखिल होने की संभावना है। यानी यह करीब 8 दिन की देरी से प्रदेश में एंट्री कर सकता है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर ब्लॉक में बनेंगे 'वंदे मातरम' और 'महर्षि चरक वन:अमेठी में मेड़ों पर फलदार पौधे लगाकर किसानों की बढ़ेगी आय
    Next Article
    वाराणसी में तीन दिनों तक होगी UPTET-2026:अभ्यर्थी 30 जून से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र, 2 से 4 जुलाई तक होगी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment