Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में तीन दिनों तक होगी UPTET-2026:अभ्यर्थी 30 जून से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र, 2 से 4 जुलाई तक होगी परीक्षा

    11 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET-2026 की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की निगरानी में यह परीक्षा वाराणसी समेत प्रदेश के 60 जनपदों के 955 केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित कराने की तैयारी है। UPTET-2026 का आयोजन 2 एवं 3 जुलाई को प्रतिदिन दो पालियों में होगा। जबकि 4 जुलाई को प्रथम पाली में होगा। 2 जुलाई को दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा होगी। 03 जुलाई को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर और द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा कराई जाएगी। 4 जुलाई को प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक चलेगी। वेबसाइट पर परीक्षा के संबंध में पूरी जानकारी डॉ. प्रशांत कुमार की तरफ से बताया गया है कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 22 जून से परीक्षा जनपद संबंधी अंतिम सूचना आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपनी प्रविष्टियों का सत्यापन कर परीक्षा जनपद की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 30 जून से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी प्रवेश पत्र 30 जून से आयोग की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। अध्यक्ष की ओर से बताया गया है की सभी अभ्यर्थी समय से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उधारी मांगने गए युवक को पिटबुल से कटवाया, VIDEO:बागपत में दूध कारोबारी को 8 बार काटा, चेहरे और कमर पर गंभीर घाव, 32 टांके लगे
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में राजनीतिक जमीन तलाश रहा अपराधी दिलीप वर्मा:कटेहरी या टांडा से ब्लॉक प्रमुख बनने की लगा रहा जुगत, बीजेपी के कार्यक्रमों में करता है शिरकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment