Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उधार सिगरेट न देने पर महिला से मारपीट:कानपुर में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर मे उधार सिगेरेट न देने पर दबंगों ने दुकान चलाने वाली महिला व युवक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। वहां खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की उधार सिगरेट न देने पर हुआ विवाद कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड पर पान मशाला की दुकान चलाने वाली महिला ने बताया की वह बुधवार को देर रात दुकान पर बैठी थी। तभी पड़ोस के कुछ युवक आये और उधार सिगरेट मांगने लगे ज़ब उसने पैसा मांगा तो पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। तभी वहां खड़े कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और एक युवक को हिरासत मे लेकर थाने आ गई। पुलिस ने युवक का शांतिभंग मे चालान कर दिया है। थाना प्रभारी बोले- कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की युवक का शांति भंग मे चालान किया गया है दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई नुमाइश मेले में 45 फुट ऊंचे रावण का दहन:श्रीराम लीला मंचन के बाद हुआ भव्य आयोजन; आतिशबाजी और सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
    Next Article
    सहारनपुर में फेमस हॉस्पिटल ने लाइसेंस किया सरेंडर:4 माह पहले आतंकी डॉ.अदील हुआ अरेस्ट, स्वास्थ्य विभाग ने लाइसेंस किया निरस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment