Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Uttar Pradesh में PMAY Urban 2.0 के तहत 73,184 नए घर मंजूर, कुल आंकड़ा 4.88 लाख हुआ

    1 hour from now

    1

    0

    लखनऊ, 10 अगस्‍त उत्‍तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 73,184 नए आवासों को स्वीकृति मिली है। यहां सोमवार को जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार मुख्य सचिव एस पी गोयल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत गठित राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की बैठक में 137 नगर निकायों में 73,184 आवासों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई।बयान के अनुसार योजना के तहत लाभार्थियों को अपनी जमीन पर मकान बनाने में सहयोग प्रदान किया जाता है। इसे लाभार्थी-नेतृत्व वाला व्यक्तिगत मकान निर्माण (बीएलसी) कहा जाता है। इस स्वीकृति के साथ ही उत्तर प्रदेश में कुल स्वीकृत आवासों की संख्या 4,88,526 हो जाएगी।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत आवासीय परियोजनाओं का कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ तय समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजना के लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा परियोजनाओं की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Police के तीन जवानों ने नेब सराय के मकान में लगी आग से निवासियों को बचाया
    Next Article
    Gujarat में एशियाई शेरों की संख्या 891 हुई: CM Bhupendra Patel ने इसे बताया राष्ट्रीय गर्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment