Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Uttarakhand के 106 युवाओं को सीएम कौशल योजना से विदेशों में मिली नौकरी

    3 hours ago

    1

    0

    देहरादून, नौ अक्टूबर उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत अब तक प्रदेश के 106 युवाओं को विदेश में नौकरी मिल चुकी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उन्हें विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रदेश में जर्मन व जापानी के कुल 158 प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं और उत्तरकाशी व टिहरी जिलों में भी जल्द ही विदेशी प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर मई 2023 में इस रोजगारपरक योजना को मंजूरी दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए कौशल एवं सेवायोजन विभाग के तहत विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को वैश्विक जरूरतों के अनुरूप तैयार कर अधिक से अधिक संख्या में विदेश में रोजगार उपलब्ध कराना है। प्रकोष्ठ से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार के प्रयासों से अब तक 106 युवाओं को विदेश में रोजगार मिला है, इनमें 75 युवा जापान, एक जर्मनी और 30 सऊदी अरब में स्वास्थ्य, आतिथ्य और अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए देहरादून में जर्मन के 75 और जापानी के 45 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।वहीं, अल्मोड़ा में जर्मन के 22 और बागेश्वर में जापानी के 16 प्रशिक्षण केंद्र हैं। प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री धामी ने हाल में उत्तराखंड आए जमैका में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत देवेश उत्तम और जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त आलोक रंजन झा के साथ बैठक की। इस दौरान तीनों देशों में रोजगार की संभावनाओं और कुशल मानव संसाधन की जरूरत पर चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना की सफलता को देखते हुए विदेशी प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मांग के अनुरूप युवाओं को आवश्यक कौशल और प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला
    Next Article
    Akhilesh Yadav का दावा, 2027 में बदलेगी सरकार, CM Yogi लड़ें Ayodhya से चुनाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment