Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऊंट पर सवार होकर आई 'दुल्हनिया':अलीगढ़ में मिताली की शाही एंट्री देख मेहमानों ने बजाईं तालियां

    1 hour ago

    1

    0

    शादियों के इस सीजन में आपने अक्सर दुल्हनों को डोली, पालकी या लग्जरी कारों में एंट्री करते देखा होगा, लेकिन अलीगढ़ में एक ऐसी शादी हुई जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां एक दुल्हन ने राजस्थान के शाही अंदाज में ऊंट पर सवार होकर 'वरमाला' के लिए एंट्री ली। दुल्हन का यह अनूठा अंदाज देखकर मेहमान अपनी जगह खड़े हो गए और पूरा मैरिज होम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ​भाई ने पूरा किया सबसे छोटी बहन का सपना सचिन सैनी ने बताया कि मानिक चौक निवासी मिताली सैनी उनकी मौसेरी बहन हैं। वह अपनी पांच बहनों में सबसे छोटी हैं। बाकी सभी बहनों की शादी पहले ही हो चुकी थी, इसलिए परिवार मिताली की विदाई को ऐतिहासिक बनाना चाहता था। मिताली की भी जिद थी कि उनकी एंट्री ऐसी हो, जिसे लोग सालों तक याद रखें। गूगल सर्च के बाद ऊंट की एंट्री फाइनल ​बहन की इस इच्छा को पूरा करने की जिम्मेदारी उठाई। सचिन ने बताया कि कुछ ऐसा करना चाहते थे जो यूपी में पहले कभी न हुआ हो। काफी गूगल सर्च और मशक्कत के बाद हमने ऊंट वाली एंट्री का आइडिया फाइनल किया। शादी में दिखी ​जैसलमेर की झलक ​यूं तो ऊंट राजस्थान की शान माने जाते हैं, लेकिन मिताली की एंट्री के लिए खास तौर पर जैसलमेर से ताल्लुक रखने वाले एक ऊंट का इंतजाम किया गया। संयोग ऐसा रहा कि यह ऊंट अलीगढ़ के पास ही एक काम के सिलसिले में आया हुआ था। सचिन ने अपने परिचित होने के नाते महज 10,000 रुपए में इसकी बुकिंग कर ली। ऊंट पर दुल्हन देख, दूल्हा भी दंग ​जब सजी-धजी मिताली ऊंट पर सवार होकर तालसपुर स्थित मदन पैलेस के विवाह स्थल पहुंचीं, तो दूल्हे लकी सैनी समेत सभी बाराती दंग रह गए। ऊंट की ऊंचाई और उस पर बैठी दुल्हन का राजसी ठाठ देखकर हर कोई इस पल को अपने मोबाइल में कैद करने लगा। ​सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ​उत्तर प्रदेश में शायद यह पहला मौका है जब किसी दुल्हन ने ऊंट पर सवार होकर वरमाला की रस्म निभाई है। 14 फरवरी को हुई इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग मिताली के भाई सचिन की क्रिएटिविटी और मिताली के आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पिता शंकर लाल सैनी भी अपनी लाडली की इस खुशी को देखकर काफी भावुक नजर आए। ​
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में प्रबुद्धजन से सरसंघचालक ने किया संवाद:2 दिन के प्रवास पर आए मोहन भागवत, पहले दिन की खिलाड़ियों से बातचीत
    Next Article
    हाथरस में ट्रैक्टर-ट्रॉली की कार से टक्कर, युवक की मौत:सादाबाद-मथुरा मार्ग पर हुआ हादसा; साथी घायल, चालक मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment