Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हुए:सीनियर टीम के लिए हुए एलिजिबल, ICC नियमों के तहत इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार

    2 hours ago

    2

    0

    भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आज 15 साल के हो गए हैं। वे अपना जन्मदिन IPL 2026 के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले मना रहे हैं। IPL में डेब्यू करने के बाद से ही यह चर्चा लगातार चल रही थी कि वैभव को भारत की सीनियर टीम में कब मौका मिलेगा। अब 15 साल की उम्र पूरी करते ही उनका इंतजार खत्म हो गया है। ICC के प्लेयर एलिजिबिलिटी नियमों के अनुसार अब वैभव सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह पात्र हो गए हैं। 2020 में लागू हुआ था नियम ICC के प्लेयर एलिजिबिलिटी रेगुलेशंस के आर्टिकल 4.1 के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व तभी कर सकता है, जब सीरीज या टूर्नामेंट के पहले मैच तक उसकी उम्र कम से कम 15 साल हो। यह नियम नवंबर 2020 से लागू है। इसका मकसद युवा खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वैभव सूर्यवंशी के टॉप-3 रिकॉर्ड वैभव IPL में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर वैभव सूर्यवंशी IPL में फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर बने। उन्होंने मात्र 14 साल और 32 दिन में अर्धशतक लगाया। सेकेंड पोजिशन पर कप्तान रियान पराग है, उन्होंने 17 साल 175 दिन में 2019 में फिफ्टी लगाई थी। वैभव मुश्ताक अली में शतक लगाने वाले यंगेस्ट बैटर वैभव ने 10 दिन पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शतक लगाया था। 14 साल के वैभव टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 2 दिसंबर को ईडन गार्डन्स में महाराष्ट्र के खिलाफ 61 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। साथ ही वैभव 14 की उम्र में 3 टी-20 सेंचुरी लगाने वाले इकलौते प्लेयर हैं। वैभव टी-20 में शतक लगाने वाले यंगेस्ट बैटर टी-20 क्रिकेट में अब तक के सबसे युवा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने 14 साल 32 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल में शतक पूरा किया। इसके बाद, विजय जोल ने 18 साल 118 दिन में महाराष्ट्र के लिए मुंबई के खिलाफ 2013 में शतक लगाया था। वैभव ने 8 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए अबतक 8 फर्स्ट क्लास और 8 ही लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं। वैभव ने फर्स्ट क्लास मैचों में जहां 207 रन बनाएं हैं, तो वहीं लिस्ट-ए में उनके नाम 353 रन दर्ज हैं। उनके नाम 18 टी-20 में 701 रन दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा MLC ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल:गोलीकांड के पीड़ित ने बचे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, घर पर पुलिस तैनात
    Next Article
    Chhattisgarh High Court का ऐतिहासिक फैसला, Sign Language में दी गवाही को मिली Legal मान्यता

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment