Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी 16 बॉल पर बनाए 43 रन:पारी में 5 छक्के, 3 चौके; 9 मैचों में 400 रन, ऑरेंज कैप के लिए टॉप पर

    10 hours ago

    1

    0

    IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच खेला जा रहा है। मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में हो रहा है। पंजाब किंग्स ने राजस्थान को 223 रन का टारगेट दिया। जवाबी पारी के दौरान वैभव ने पहले ओवर में बैक टू बैक 3 बाउंड्री जड़े। अर्शदीप की चौथी बॉल पर उन्होंने डीप बैकवर्ड स्क्वैयर में छक्का लगाया। इसके बाद लगातार दो चौके जड़ दिए। तीसरे ओवर में वैभव अर्शदीप की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 16 गेंद पर 43 रन बनाए। उनकी पारी में 5 छक्के और 3 चौके शामिल हैं। इस इनिंग के साथ ही वे ऑरेंज कैप के लिए टॉप पर आ गए हैं। उन्होंने 9 मैचों में 400 रन बनाए। राजस्थान का पलड़ा भारी पंजाब किंग्स अंक टेबल में टॉप पर हैं। टीम ने 7 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार झेली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम मजबूत नजर आती है, जिसने 17 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब किंग्स को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में 2 मैच खेले गए, दोनों पंजाब ने जीते। IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इसी के साथ वे आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। ----------------------------- ये खबरें भी पढ़ें….
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL- राजस्थान 150 पार, 4 बैटर्स पवेलियन लौटे:चहल ने जायसवाल को कैच आउट कराया; पंजाब ने 223 का टारगेट दिया
    Next Article
    बंगाल विधानसभा चुनाव: 142 सीटों पर वोटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 3.5 लाख जवान तैनात

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment