Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी ने 4 गेंद में 2 विकेट लिए:दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से गेंदबाजी की; बैटिंग में 8 रन ही बना सके

    21 hours ago

    1

    0

    दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 4 बॉल में 2 विकेट ले लिए। ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह और पांचवीं गेंद पर इमलीवाती लेमटूर को आउट किया। वैभव ने कुल 3 ओवर गेंदबाजी की और 11 रन देकर 2 विकेट लिए। वे बैटिंग में 8 रन ही बना पाए थे। ईस्ट जोन ने इस मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रन से हराया। अब टीम सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से 30 अगस्त को खेलेगी। वैभव की बॉल पर ईशान ने कैच लपका वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी के 28वें ओवर में गेंदबाजी की। ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का सही संपर्क नहीं ले सकी। सब्स्टीट्यूट फील्डर दानिश दास ने कैच पकड़कर लिंगदोह की पारी खत्म कर दी। लिंगदोह के आउट होने के बाद इमलीवाती लेमटूर क्रीज पर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाया, लेकिन वैभव ने पांचवीं गेंद पर उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। लेमटूर का कैच विकेटकीपर ईशान किशन ने पकड़ा। इस तरह वैभव ने सिर्फ 4 गेंद के अंदर 2 विकेट हासिल किए। वैभव ने जर्सी नंबर पर टेप लगाया, सिर्फ नंबर-3 दिखा वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की जर्सी पर टेप लगाकर अपना पसंदीदा नंबर-3 दिखाते नजर आए। हालांकि, वे 8 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने लगातार दो चौके लगाए, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर गली में कैच दे बैठे। पढ़ें पूरी खबर… ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन बनाए ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। शाहबाज अहमद ने 167 रन की पारी खेली, जो उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। सुदीप कुमार घरामी ने भी 146 रन बनाए, जबकि कुमार कुशाग्र ने 55 रन का योगदान दिया। जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी सिर्फ 111 रन पर सिमट गई। ईस्ट जोन के अब्हिजित के. सरकार ने 5 विकेट लिए, जबकि शाहबाज अहमद ने 3 विकेट हासिल किए। इससे ईस्ट जोन को पहली पारी में 356 रन की बड़ी बढ़त मिली और उसने फॉलोऑन दे दिया। फॉलोऑन के बाद भी नॉर्थ ईस्ट के विकेट गिरते रहे फॉलोऑन के बाद नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में भी बल्लेबाज संघर्ष करते रहे। टीम ने लगातार विकेट गंवाए और एक समय 102/8 के स्कोर पर पहुंच गई। उसे पारी की हार से बचने के लिए 254 रन और बनाने थे। इस पारी में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने नई गेंद से दबाव बनाया। इसके बाद शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय ने भी विकेट निकाले। इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत को और करीब पहुंचा दिया। मैच के अंत में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रन से हरा दिया। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन बनाए थे, जबकि नॉर्थ ईस्ट जोन 111 और दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट हुआ। वेस्ट जोन को 67 रन चाहिए, नॉर्थ जोन को 3 विकेट वेस्ट जोन और नॉर्थ जोन का मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले के तीसरे दिन नॉर्थ जोन को वेस्ट जोन ने 287 रन का टारगेट दिया है। जवाब में वेस्ट जोन ने 7 विकेट पर 220 रन बना लिए हैं। मुशीर खान 96 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 66 रन की पारी खेली। उर्विल पटेल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। नॉर्थ जोन के लिए अबिद मुश्ताक ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए हैं। नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे। जवाब में वेस्ट जोन की पहली पारी 187 रन पर सिमट गई थी। नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में 222 रन बनाकर 287 रन का टारगेट रखा था। --------------------------------------------------- दलीप ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल: दूसरे दिन के खेल की यह खबर भी पढ़ें दलीप ट्रॉफी- वेस्ट जोन 187 पर ऑलआउट:ईस्ट जोन ने 171 रन की बढ़त बनाई; मुश्ताक को 5, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट दलीप ट्रॉफी में खेले जा रहे क्वार्टरफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 187 रन पर ऑलआउट कर दिया। जम्मू-कश्मीर के बाएं हाथ के स्पिनर अबिद मुश्ताक ने 5 और भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, स्कोर 265/8:भारत 238 रन से आगे, बारिश के कारण तीसरे दिन जल्दी स्टंप्स हुआ
    Next Article
    बाबर आजम के लॉर्ड्स टेस्ट में खेलने पर सस्पेंस कायम:कल नेट्स में जांच होगी, पाकिस्तान 2 स्पिनर्स उतार सकता है

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment