Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी ट्राई सीरीज में लगातार चौथी बार फेल:अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 38 रन बनाए, इंडिया-ए का स्कोर 133/3

    1 day ago

    1

    0

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में चल रही ट्राई नेशन सीरीज में लगातार चौथी बार फेल रहे हैं। वे बुधवार को अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 28 बॉल पर 38 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। फिलहाल, भारतीय टीम ने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 19 ओवर में 3 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। ऋतुराज गायकवाड 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अब्दुल्लाह अहमदजई ने विकेटकीपर मोहम्मद इशाक के हाथों कैच कराया। प्रियांश आर्या ने फिफ्टी लगाई 24 साल के भारतीय ओपनर प्रियांश आर्या ने लिस्ट-ए करियर की चौथी फिफ्टी लगाई। वे 42 बॉल पर 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ 75 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। वैभव सीरीज में फेल, एक भी फिफ्टी नहीं लगी वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। वे इस सीरीज के 4 मैचों में 117 रन ही बना सके। इस सीरीज में उनका बेस्ट प्रदर्शन 44 रन रहा। इस सीरीज में फिफ्टी नहीं लगा सके वैभव दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज और यश ठाकुर। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, बहीर शाह, फरमनुल्लाह सफी, शाम्स उर रहमान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जाहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, फैसल शान अहमदजई, फरिदून दऊदजई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस की वॉट्सएप चैट सामने आई:संचिता फ्यूचर को लेकर परेशान थी, बुरे सपने आते थे; कल फांसी लगाकर सुसाइड किया
    Next Article
    मेसी की फुटबॉल वर्ल्डकप में पहली हैट्रिक:टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल दागने के रिकॉर्ड की बराबरी की; 11 इंटरनेशनल हैट्रिक लगा चुके

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment