Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी डेब्यू में 8 रन पर आउट:ईस्ट जोन ने 355/6 का स्कोर बनाया, सुदीप घरामी और शाहबाज अहमद के शतक

    22 hours ago

    1

    0

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी डेब्यू में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए 6 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाए, लेकिन इसके बाद बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्लिप में कैच दे बैठे। वैभव अपनी टीम के उपकप्तान हैं। नॉर्थ ईस्ट जोन के बिश्वोरजीत कोंथौजम ने उन्हें आउट किया। हालांकि, वैभव के जल्दी आउट होने के बावजूद ईस्ट जोन ने दिन का खेल 6 विकेट पर 355 रन बनाकर खत्म किया। सुदीप कुमार घरामी ने 146 और शाहबाज अहमद ने नाबाद 100 रन बनाए। लगातार दो गेंदों पर लगाए चौके नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वैभव ने पहली गेंद पर फ्लिक शॉट खेलकर मिडविकेट की दिशा में चौका लगाया। अगली गेंद पर तेज कट शॉट खेलकर एक और चौका हासिल किया। इसके बाद उन्होंने डॉट बॉल खेली। अगली गेंद पर वैभव ने कोंथौजम के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप की तरफ गई, जहां जोसेफ लालथनखुमा ने कैच पकड़ लिया। 25 रन पर ईस्ट जोन के 2 विकेट वैभव के बाद अभिमन्यु ईश्वरन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। वह 15 रन बनाकर LBW आउट हुए। ईस्ट जोन ने 25 रन के स्कोर तक अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए। इसके बाद कुमार कुशाग्र और सुदीप कुमार घरामी ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 92 रन की साझेदारी हुई। कुशाग्र 55 रन बनाकर आउट हुए। कुशाग्र के बाद विराट सिंह सिर्फ 2 रन और कप्तान ईशान किशन 4 रन बनाकर आउट हो गए। इससे ईस्ट जोन का स्कोर 138 रन पर 5 विकेट हो गया। लंच तक टीम मुश्किल स्थिति में थी। घरामी ने संभाली पारी, शाहबाज के साथ 150 रन जोड़े 138/5 के बाद सुदीप कुमार घरामी और शाहबाज अहमद ने पारी संभाली। दोनों ने नॉर्थ ईस्ट के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। घरामी ने 146 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 25 चौके लगाए। घरामी का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नौवां शतक था। वह 146 रन पर पियरोजाम जोतिन की गेंद पर LBW आउट हुए। घरामी के आउट होने के बाद भी शाहबाज ने तेजी बनाए रखी। उन्होंने दिन का खेल खत्म होने से पहले अपना तीसरा फर्स्ट क्लास शतक पूरा किया। स्टंप्स के समय शाहबाज 100 रन बनाकर नाबाद थे और उनके साथ अनुकूल रॉय क्रीज पर थे। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन 251 पर ऑलआउट दूसरे क्वार्टर फाइनल में वेस्ट जोन ने नॉर्थ जोन को 251 रन पर ऑलआउट कर दिया। वेस्ट के लिए तनुष कोटियान ने 4 विकेट लिए, जबकि तुषार देशपांडे ने भी 4 विकेट हासिल किए। नॉर्थ जोन की ओर से अंशुल कंबोज ने 60 और आयुष बदोनी ने 51 रन बनाए। कंबोज ने 48 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अपनी पारी में पांच छक्के लगाए। वह 60 रन पर कोटियन की बॉल पर आउट हुए। नॉर्थ जोन 251 रन पर ऑलआउट हुआ। इसके जवाब में वेस्ट जोन ने दिन का खेल खत्म होने तक 10 ओवर में 31/2 रन बना लिए थे और वह नॉर्थ जोन से 220 रन पीछे था। वेस्ट के लिए पृथ्वी शॉ 21 गेंदों में 22 रन बनाकर और हार्विक देसाई 3 रन बनाकर आउट हुए। दलीप ट्रॉफी में 6 जोन की टीमें दलीप ट्रॉफी में इस सीजन 6 जोन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें ईस्ट जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन, सेंट्रल जोन, वेस्ट जोन, साउथ जोन और नॉर्थ जोन शामिल हैं। टूर्नामेंट के दोनों क्वार्टर फाइनल बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जा रहे हैं। 1961-62 में शुरू हुई थी दलीप ट्रॉफी दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 1961-62 में हुई थी। इसका नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुमार श्री दलीपसिंहजी के नाम पर रखा गया है। यह फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट है और लंबे समय तक जोनल फॉर्मेट में खेला गया। 2016 से 2019 के बीच BCCI ने इंडिया ब्लू, इंडिया ग्रीन और इंडिया रेड जैसी टीमों के साथ इसे कराया था। 2022-23 में जोनल फॉर्मेट वापस आया। वसीम जाफर के नाम सबसे ज्यादा रन दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वसीम जाफर के नाम है। उन्होंने 2,545 रन बनाए हैं। नरेंद्र हिरवानी ने सबसे ज्यादा 126 विकेट लिए हैं। सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड रमन लांबा के नाम है। उन्होंने 1987-88 में नॉर्थ जोन के लिए वेस्ट जोन के खिलाफ 320 रन बनाए थे। ---------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गिल और पडिक्कल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने 116/2 रन बना लिए हैं। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के विकेट गंवाए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दूसरा टेस्ट दो दिन में हराया:मैकॉय में पारी और 51 रन से जीता, स्टार्क ने 10 विकेट लिए
    Next Article
    भुवनेश्वर में भोपाल की पूजा ने जीता गोल्ड:1500 मीटर रेस 4 मिनट 17 सेकंड में पूरी की, हासिल किया पहला स्थान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment