Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैगनआर कार ने सात वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत:कासिमपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर में डाक्टरों ने किया मृत घोषित

    2 hours ago

    1

    0

    कासिमपुर थाना क्षेत्र के घुघेरा गांव में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। एक अनियंत्रित वैगनआर कार ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना घुघेरा मजरा हिया गांव में हुई। सफीकुल हसन की सात वर्षीय पुत्री एलिजा अपने घर के बाहर एक साइकिल की दुकान पर अपनी साइकिल बनवा रही थी। तभी ककरहिया की तरफ से आ रही एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर एलिजा के ऊपर चढ़ गई। परिजनों ने एलिजा को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। कासिमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है और प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री की समीक्षा बैठक में अधिकारी फेसबुक चलाते दिखे, VIDEO:कौशांबी में 26 फरवरी को प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने की थी बैठक
    Next Article
    भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने संभाला पदभार:कार्यालय में हवन पूजन, शंखनाद के साथ जनप्रतिनिधियों ने कुर्सी पर बैठाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment