Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने संभाला पदभार:कार्यालय में हवन पूजन, शंखनाद के साथ जनप्रतिनिधियों ने कुर्सी पर बैठाया

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में वरिष्ठ भाजपा नेता अकबाल बहादुर तिवारी ने आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने गोंडा भाजपा कार्यालय में विधि-विधान से हवन पूजन कर अपना कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने से पहले, कार्यालय के उस कक्ष का ताला खोला गया जो पिछले 8 महीने 15 दिन से बंद था। इसके बाद, वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ जिले के सभी जनप्रतिनिधियों ने अकबाल बहादुर तिवारी को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। कार्यभार संभालने के बाद, नवागत जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने बताया कि वह इससे पहले भी दो बार जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिश्रम, मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए पार्टी ने उन्हें तीसरी बार यह अवसर दिया है। तिवारी ने पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद वह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले के संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाएंगे। इस अवसर पर, करनैलगंज के भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह ने कहा कि गोंडा को 8 महीने 15 दिन बाद नया भाजपा जिलाध्यक्ष मिला है। उन्होंने अकबाल बहादुर तिवारी को अपना अभिभावक और अनुभवी कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में काम करने का अलग ही अनुभव होगा। कटरा बाजार के भाजपा विधायक बावन सिंह ने अकबाल बहादुर तिवारी को अच्छे व्यक्तित्व का धनी बताया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गोंडा भाजपा संगठन और बेहतर काम करेगा। तरबगंज के भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने भी कहा कि तिवारी को संगठन चलाने का अच्छा अनुभव है, जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैगनआर कार ने सात वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत:कासिमपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर में डाक्टरों ने किया मृत घोषित
    Next Article
    यूजीसी कानून लागू करने की मांग:भीम आर्मी जय भीम संगठन का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, बोले- भेदभाव रुकेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment