Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्हाइट-हाउस की नौकरी छोड़कर अब फॉक्स न्यूज जॉइन करेंगी लेविट:यह ट्रम्प का पसंदीदा चैनल; बच्चों के चलते प्रेस सेक्रेटरी का पद छोड़ा था

    1 day ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लेविट अब फॉक्स न्यूज से जुड़ने जा रही हैं। लेविट ने अगस्त में अपने दो बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए व्हाइट हाउस का पद छोड़ा था। अब वह नवंबर से फॉक्स न्यूज में ऑन-एयर कंट्रीब्यूटर के तौर पर काम करेंगी। फॉक्स न्यूज को ट्रम्प का पसंदीदा चैनल माना जाता है, हालांकि हाल के दिनों में ट्रम्प ने इसकी कवरेज को लेकर नाराजगी भी जताई है। ट्रम्प ने कहा था- लेविट को मुझसे ज्यादा अपने बच्चे पसंद लेविट 27 साल की उम्र में अमेरिका की सबसे कम उम्र की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनी थीं। उन्होंने 12 अगस्त यह पद छोड़ने का ऐलान किया था। उस समय ट्रम्प ने उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक बताया था। ट्रम्प ने उनके पद छोड़ने के बाद मजाक में कहा था, मुझे पता चला है कि कैरोलिना लेविट मुझे पसंद करने से ज्यादा अपने बच्चों को पसंद करती हैं। मैं इसे लेकर बहुत चिंतित हूं। लेकिन लेविट की जगह लेना आसान नहीं होगा लेविट ने 1 मई 2026 को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद वह मातृत्व अवकाश पर गई थीं और 16 जुलाई को प्रेस ब्रीफिंग में वापस लौटी थीं। उनका एक दो साल का बेटा भी है। 1 नवंबर से फॉक्स न्यूज पर दिखेंगी व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनने से पहले लेविट ट्रम्प के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान की प्रेस सेक्रेटरी थीं। इससे पहले 25 साल की उम्र में उन्होंने 2022 में अपने गृह राज्य न्यू हैम्पशायर से अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार मिली थी। फॉक्स न्यूज ने सोमवार को बताया कि लेविट 1 नवंबर से नेटवर्क में ऑन-एयर कंट्रीब्यूटर के तौर पर काम करेंगी। नेटवर्क की CEO सुजैन स्कॉट ने कहा कि व्हाइट हाउस और राष्ट्रपति चुनाव अभियान में लेविट के सीधे अनुभव से उन्हें आज की राजनीति को समझने में खास मदद मिलती है। लेविट ने भी कहा कि वह व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के अपने अनुभव से मिली सोच को फॉक्स न्यूज के करोड़ों दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि वह फॉक्स के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काम करेंगी। ट्रम्प की दूसरी प्रेस सेक्रेटरी भी फॉक्स में लेविट ट्रम्प की पहली प्रेस सेक्रेटरी नहीं हैं, जो फॉक्स न्यूज से जुड़ी हैं। उनकी पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कायले मैकएनैनी 2021 में फॉक्स न्यूज से जुड़ी थीं और अब भी नेटवर्क के साथ हैं। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की प्रेस सेक्रेटरी रह चुकीं डाना पेरिनो भी फॉक्स न्यूज में राजनीतिक कमेंटेटर हैं। ट्रम्प ने भी फॉक्स न्यूज के कई चेहरों को अपनी सरकार में बड़े पद दिए हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का है। ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को हाल ही में पक्षपाती बताया ट्रम्प और फॉक्स न्यूज के रिश्ते इन दिनों पूरी तरह सहज नहीं हैं। ट्रम्प ने हाल ही में नेटवर्क की कवरेज को लेकर नाराजगी जताई है। ट्रम्प ने रविवार को फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम 'फॉक्स एंड फ्रेंड्स' पर उनकी रैलियों को पर्याप्त कवरेज नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें यह देखकर दुख हुआ कि शनिवार रात ओहायो में हुई उनकी बड़ी रैली की कवरेज नहीं की गई। ट्रम्प ने फॉक्स को चेतावनी देते हुए कहा कि नेटवर्क ने पहले भी ऐसा किया था और तब वह लगभग कारोबार से बाहर हो गया था। चुनाव से ठीक पहले ऐसा दोबारा हो सकता है। मीडिया से ट्रम्प का टकराव बढ़ा ट्रम्प का इन दिनों कई अमेरिकी मीडिया संस्थानो से टकराव बढ़ गया है। हाल में उन्होंने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस परिसर में आने से रोकने की कोशिश की। उन्होंने CNN को व्हाइट हाउस के ब्रॉडकास्ट पूल से भी बाहर रखने की कोशिश की। हालांकि, अमेरिकी फेडरल कोर्ट के जज टिमोथी जे. केली ने 24 सितंबर को इस आदेश के खिलाफ अस्थायी रोक जारी की थी। मीडिया संस्थानों ने अंतिम फैसला आने तक राहत की मांग की है। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- हमलावर पायलट मुसीबत था:मालूम होने पर भी प्लेन क्यों उड़ाने दिया; ओमान बोला- किसी देश ने हमामी की जानकारी नहीं मांगी अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि फ्लाईदुबई का को-पायलट हमाम अल-हमामी पहले से मुसीबत था। इसके बावजूद उसे पैसेंजर विमान उड़ाने की अनुमति कैसे मिली, यह सवाल उठता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ममदानी की जीत से बदली यूरोप की राजनीति:वामपंथी पार्टियों ने सस्ते घर और कम किराए को मुद्दा बनाया; जर्मनी में जीत मिली
    Next Article
    सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हूतियों का ड्रोन-मिसाइल हमला:3 की मौत, 36 घायल; सऊदी ने यमन में 80 ठिकानों को निशाना बनाया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment