Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्हाइट हाउस के पास वेनेजुएलाई युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार:वहां के राष्ट्रपति अमेरिका में बंदी; पुलिस को बताया- ट्रम्प को मारने के ख्याल आते हैं

    13 hours ago

    1

    0

    अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास एक वेनेजुएला का युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक, उसके पास से तीन बंदूकें और कई कारतूस मिले हैं। DHS ने बताया कि सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने युवक को वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बाहर एक कार में संदिग्ध हालत में देखा। पूछताछ में उसने बताया कि उसके सिर में आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं। दरअसल, जनवरी में अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया था। इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया, जहां उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। युवक 2024 में अवैध तरीके से अमेरिका आया था युवक की पहचान 26 साल के रोनी योरड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है। वह 2024 में अवैध तरीके से अमेरिका आया था। सीक्रेट सर्विस के अधिकारी गुरुवार रात करीब 11:42 बजे व्हाइट हाउस के पास कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खड़ी नीली फोर्ड एफ-150 पर पड़ी। अधिकारियों ने युवक को कार में अकेले सोते हुए देखा। उन्हें मामला ठीक नहीं लगा। इसलिए वे यह पता लगाने के लिए उसके पास पहुंचे कि वह ठीक है या नहीं। युवक अंग्रेजी नहीं बोल पा रहा था। इसलिए उसने गूगल ट्रांसलेट की मदद से अधिकारियों को बताया कि उसके पास हथियार हैं। जांच में यह भी पता चला कि कार चोरी की थी। युवक का दावा- कुछ लोग उसे मारना चाहते थे पूछताछ में क्रिनोस ने अधिकारियों को बताया कि कुछ लोगों ने उसे मारने की कोशिश की थी। उसने उनसे एक बंदूक छीन ली थी, जिसे कार में रखे भूरे रंग के बैग में रखा था। उसने यह भी बताया कि करीब एक महीने पहले उसने कुछ हथियार खरीदे थे। वह चोरी की कार में ही रह रहा था। युवक ने कहा कि वह अपने पास मौजूद हथियार सरकार को सौंपना चाहता है। अधिकारियों को कार से एक पिस्तौल और दो राइफल मिलीं। इनमें AR-15 स्टाइल राइफल, मैक-10 हैंडगन और ग्लॉक 43X पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा कई कारतूस भी बरामद हुए। हथियार रखने और चोरी के कई आरोप लगे क्रिनोस पर बिना कानूनी अनुमति बंदूकें रखने और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के आरोप लगाए गए हैं। उस पर बिना रजिस्ट्रेशन के राइफल और पिस्टल रखने के साथ कारतूस रखने के तीन अलग-अलग आरोप भी हैं। इसके अलावा उस पर बिना अनुमति गाड़ी इस्तेमाल करने, चोरी और चोरी की संपत्ति अपने पास रखने के आरोप भी लगाए गए हैं। उसे सोमवार को फेडरल कोर्ट में पेश किया जाएगा। वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी की टाइमलाइन 2 जनवरी: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई को मंजूरी दी। ऑपरेशन की तैयारी कई महीनों से चल रही थी। 3 जनवरी: अमेरिकी सेना ने राजधानी कराकस समेत कई जगहों पर हवाई हमले किए। सैन्य ठिकानों और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया। सुबह करीब 2:02 बजे: अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज मादुरो के ठिकाने पर पहुंचीं। मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में ले लिया गया। 5 जनवरी: मादुरो और उनकी पत्नी को न्यूयॉर्क की मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में पेश किया गया। मादुरो ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे किडनैप किया गया है। मैं अब भी अपने देश का राष्ट्रपति हूं।' उनकी पत्नी ने भी आरोपों से इनकार किया। गूगल पर निकोलस मादुरो ट्रेंड कर रहे हैं… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… बलूच आर्मी ने कमांडर इन चीफ बशीर को निकाला: पाकिस्तान में बड़े हमलों को अंजाम दिया; फिल्म धुरंधर के किरदार हमजा से होती थी तुलना बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के कमांडर-इन-चीफ बशीर जेब को पद से हटा दिया गया है। बशीर जेब ने पाकिस्तान में कई बड़े हमलों की साजिश रचकर पहचान बनाई थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूजीलैंड में वोटिंग खत्म, शुरुआती नतीजों में PM लक्सन आगे:विपक्षी लेबर पार्टी पिछड़ी; छोटी पार्टियां किंगमेकर बन सकती हैं
    Next Article
    इजराइल में नए प्रधानमंत्री का ऐलान कल:आइजनकोट को 6 पार्टियों का समर्थन; देश में कभी सिंगल पार्टी की सरकार नहीं बनी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment