Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच:दूल्हा-दूल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की, दोनों ने फोटो शेयर किए

    11 hours ago

    1

    0

    साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में मंगलवार से शुरू हो गईं। दो दिन बाद यानी 26 फरवरी को शादी होगी। उदयपुर के होटल ‘मोमेंटोस एकाया' में दूल्हा और दुल्हन के परिवार के अलावा मेहमान पहुंच चुके हैं। दूल्हा और दुल्हन ने मंगलवार को होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला, जिसे ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ नाम दिया गया। इसकी फोटो भी दोनों ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। सोशल मीडिया पर फैन्स भी इनकी शादी को लेकर काफी क्रेजी हैं। फैन्स ने इस शादी को 'वेडिंग ऑफ VIROSH' नाम दिया है। विजय-रश्मिका अपने परिवार के साथ 23 फरवरी की सुबह होटल पहुंच गए थे। दूल्हा और दुल्हन ने दोस्तों के साथ खेला क्रिकेट एक दिन पहले प्री-वेडिंग पार्टी इससे पहले सोमवार शाम को विजय ने प्री-वेडिंग पार्टी की थी। विजय ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पूल पार्टी की दो फोटो शेयर की। पूल में व्हाइट बीयर पोंग राफ्ट और वॉलीबॉल नेट दिख रहे हैं। विजय ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ पूल में वॉलीबॉल खेला। वहीं रश्मिका ने भी प्री-वेडिंग डिनर की फोटो शेयर की है। डिनर टेबल पर पिंक-ग्रीन थीम पर पिंक टयूलिप्स और सफेद फूलों से सजावट है। ग्रीन सेब और अंगूर भी रखे हुए हैं। पूल पार्टी और कोजी डिनर की PHOTOS होटल स्टाफ, गेस्ट शादी की रिकॉर्डिंग नहीं कर सकेंगे वेडिंग को लेकर होटल के बाहर से लेकर अंदर तक सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। सिक्योरिटी में निजी बाउंसर्स और पुलिसकर्मी शामिल है। दोनों परिवार के करीब 200 मेहमान शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। होटल स्टाफ से लेकर गेस्ट शादी की फोटो और रिकॉर्डिंग न कर सकें, इसके लिए मोबाइल कैमरे पर खास तरह का टैप लगाया गया है। कैमरा और अन्य रिकॉर्डिंग डिवाइज भी अलाउ नहीं है। साउथ के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के बेटे हैं विजय दूल्हा साउथ स्टार विजय देवरकोंडा फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं। उनके पिता पिता देवरकोंडा गोवर्धन साउथ सिनेमा के एक मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने बेटे के साथ मिलकर 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पक विमानम' को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज का निर्देशन किया है। मां का नाम माधवी देवरकोंडा और छोटे भाई का नाम आनंद देवरकोंडा है। आनंद भी तेलुगु सिनेमा के उभरते सितारों में से है। वहीं रश्मिका नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से है। रश्मिका के पिता मदन मंदाना बिजनेसमैन हैं। उनकी दो बहनें सुमन और शिमान हैं। रश्मिका ने फिल्म गुडबाय से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एनिमल, छावा, पुष्पा और ब्लॉकबस्ब्र मूवी में काम किया है। --- विजय-रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- अरावली की वादियों में होगी रश्मिका-विजय की शादी:उदयपुर में झील किनारे होटल के हर सुईट में प्राइवेट स्विमिंग पूल; जानिए- क्या है खासियत साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन आज यानी मंगलवार से शुरू हो जाएंगे। (पढ़िए पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी स्कूल में छात्रों से कराई मजदूरी, VIDEO:कुदाल और बाल्टी लेकर मिट्टी खोदते दिखे, हेडमास्टर की मौजूदगी कराया काम
    Next Article
    ‘केरल स्टोरी 2’ का टीजर रिलीज होते ही विवादों में:केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर, कोर्ट ने कहा- राज्य की छवी खराब हो सकती

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment